खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मानसून की विदाई के दौर में दिन में तेज धूप ने गर्मी का अहसास दिलाया। रायपुर से विदा होने के बाद मानसून के अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ छोड़ देगा। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा। किसी भी स्थान पर उल्लेखनीय वर्षा दर्ज नहीं की गई। राजधानी में 34.4 डिग्री सेल्सियस तो राजनांदगांव में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है। अधिकतर जिलों में तापमान 33 डिग्री से अधिक ही रहा।
अभी छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा होते हुए एक द्रोणिका बनी हुई है, जिसके प्रभाव से कुछ एक क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। दो दिन के बाद हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
प्रदेश में तापमान पेंड्रारोड में 33.8 डिग्री, बिलासपुर में 33.6 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 33.6 डिग्री, दुर्ग में 33.5 डिग्री, जगदलपुर में 33.3 डिग्री और अंबिकापुर में 32 डिग्री सेल्सियस रहा।
राजधानी रायपुर में बारिश थमने के बाद तापमान लगातार बढ़ रहा है। इससे लोगों को गर्मी जैसे हालात ने बेहाल कर रखा है। दिन के साथ रात में भी राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को मौसम विभाग ने आकाश साफ रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती, हरनाई से होकर गुजर रही है। पश्चिम बंगाल से मध्य महाराष्ट्र तक – झारखंड, ओडिशा के अंदरूनी इलाकों, छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा से होते हुए एक द्रोणिका बना हुआ है। इसके अतिरिक्त उत्तर-मध्य बिहार से उत्तरी ओडिशा तक झारखंड और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल से होते हुए एक द्रोणिका बना हुआ है।
Trending
- भारत बनाम वेस्टइंडीज 1st T20: लखनऊ में आज पहला मुकाबला, दोपहर में बारिश का साया लेकिन मैच रद्द होने के आसार कम
- अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, बस 3 करोड़ और कमाते ही बना देगी साल का इतना बड़ा रिकॉर्ड
- अनानास का सेवन स्वास्थ्य के लिए वरदान: पाचन से लेकर हड्डियों की मजबूती तक, जानें इसके 5 प्रमुख फायदे
- सोशल मीडिया ऑफर से 2.20 लाख की साइबर ठगी: इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापन देकर रायपुर के व्यक्ति को बनाया शिकार
- मॉनसून की विदाई के बीच छत्तीसगढ़ में बढ़ा पारा: रायपुर और राजनांदगांव में भीषण गर्मी
- पेंड्रा पुलिस की बड़ी सफलता: 1.73 करोड़ के माल-मजबूका के साथ 245 किग्रा गांजा जब्त, बस मालिक-सह-चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
- अवैध संबंधों के दबाव से तंग आकर पति-पत्नी ने की खौफनाक हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई सिर-धड़ अलग करने की गुत्थी
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जनपद पंचायत के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं मिलेगी पेंशन


