खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबंधों के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, कोदौरा पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार को युवक का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी फैल गई थी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और युवक के धड़ की तलाश की। जांच के दौरान पुलिस ने झाड़ियों से युवक का धड़ भी बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह महिला से अवैध संबंध और लगातार बनाया जा रहा दबाव था। मृतक वसीम महिला को संबंध बनाने के लिए परेशान कर रहा था, जिससे तंग आकर महिला ने यह बात अपने पति को बताई।
इसके बाद दोनों ने मिलकर वसीम की हत्या की साजिश रची। 2 अक्टूबर को महिला ने फोन कर वसीम को अपने घर बुलाया। वसीम घरवालों को टमाटर लोड कराने जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन जैसे ही वह महिला के घर पहुंचा, महिला और उसके पति ने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर सिर को धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद सिर और धड़ को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया गया। जंगल में कटा हुआ सिर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और महज 24 घंटे के भीतर पूरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Trending
- भारत बनाम वेस्टइंडीज 1st T20: लखनऊ में आज पहला मुकाबला, दोपहर में बारिश का साया लेकिन मैच रद्द होने के आसार कम
- अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, बस 3 करोड़ और कमाते ही बना देगी साल का इतना बड़ा रिकॉर्ड
- अनानास का सेवन स्वास्थ्य के लिए वरदान: पाचन से लेकर हड्डियों की मजबूती तक, जानें इसके 5 प्रमुख फायदे
- सोशल मीडिया ऑफर से 2.20 लाख की साइबर ठगी: इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापन देकर रायपुर के व्यक्ति को बनाया शिकार
- मॉनसून की विदाई के बीच छत्तीसगढ़ में बढ़ा पारा: रायपुर और राजनांदगांव में भीषण गर्मी
- पेंड्रा पुलिस की बड़ी सफलता: 1.73 करोड़ के माल-मजबूका के साथ 245 किग्रा गांजा जब्त, बस मालिक-सह-चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
- अवैध संबंधों के दबाव से तंग आकर पति-पत्नी ने की खौफनाक हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई सिर-धड़ अलग करने की गुत्थी
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जनपद पंचायत के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं मिलेगी पेंशन


