खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन के सीधे प्रसारण की तैयारी को लेकर भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का प्रमुख आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण मुंगेली में प्रातः 9 बजे से किया जाएगा।
बैठक में विधायक पुन्नूलाल मोहले,जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश पाठक एवं गिरीश शुक्ला, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा तथा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर कार्यक्रम तैयारी की जानकारी साझा की। बैठक में सेवा ज्योति यात्रा एवं प्रधानमंत्री के संबोधन के सीधे प्रसारण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिले के सभी 11 मंडल अध्यक्षों सहित भाजपा युवा मोर्चा एवं अन्य मोर्चों के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक सहभागिता एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष पथरिया चित्ररेखा जांगड़े, देवचरण भास्कर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं मुंगेली ग्रामीण मंडल प्रभारी सुनील पाठक, जिला उपाध्यक्ष एवं सरगांव मंडल प्रभारी हरिशंकर वर्मा, जरहागांव मंडल प्रभारी मोहन भोजवानी, मुंगेली नगर मंडल प्रभारी पवन पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष एवं सेतगंगा मंडल प्रभारी सोम वैष्णव, जिला भाजपा प्रवक्ता मिट्ठूलाल यादव, जिला कार्यालय मंत्री कोटुमल दादवानी,शैलेन्द्र तिवारी, जिला मंत्री पायल विश्वकर्मा, सरगांव मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, पथरिया मंडल अध्यक्ष संजय राजपूत,मन्नूलाल श्रीवास्तव,जीवन पटेल, यश गुप्ता,पवन मिश्रा,घनश्याम यादव, सहित युवा मोर्चा के जिला महामंत्री द्वय एवं भाजपा तथा युवा मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending
- रायपुर कमिश्नरेट पुलिस का कड़ा एक्शन: 25 करोड़ की रंगदारी के आरोपी शोएब ढेबर पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित, तलाश तेज
- मुंगेली में भाजपा का बड़ा आयोजन: 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के संबोधन का होगा सीधा प्रसारण
- पंखों को मिली रफ्तार: सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा की राह हुई आसान
- सेवा की कहानी: इलाज के खर्च की चिंता हुई कम, आयुष्मान कार्ड से विजय पंडो के परिवार को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल
- नक्सलवाद के लंबे और काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा बस्तर- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) की त्वरित कार्रवाई: जशपुर के तपकरा में मोटर बदलकर 200 परिवारों तक पुनः पहुँचा पेयजल
- संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी छत्तीसगढ़ सरकार
- घर बैठे वाहन संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा- मंत्री केदार कश्यप


