खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। जिले के कुरुद स्थित एसडीएम कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कार्यालय में पदस्थ बाबू पुनेश्वर सूर्यवंशी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई के बाद एसडीएम कार्यालय में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक जमीन कारोबारी की जमीन के डायवर्सन से संबंधित फाइल कुरुद एसडीएम कार्यालय में लंबित थी। फाइल आगे बढ़ाने और डायवर्सन की प्रक्रिया के लिए बाबू पुनेश्वर सूर्यवंशी ने कारोबारी से 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद 10 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद जमीन कारोबारी ने मामले की शिकायत एसीबी से कर दी।
शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया और कार्रवाई की योजना बनाई। इसके तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर आरोपी बाबू के पास भेजा गया। जैसे ही बाबू ने 10 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, मौके पर मौजूद ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद की गई है। ACB टीम ने आरोपी बाबू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कार्रवाई के बाद ACB की टीम एसडीएम कार्यालय में रिश्वत प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई ACB की जांच और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर की जाएगी।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


