खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से महिला (40 वर्षीय) के साथ जादू टोना करने का आरोप लगाकर बर्बरता का मामला आया है।जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने महिला से गाली-गलौज किया। निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। मारपीट में शरीर के हिस्सों में चोटें आई। इस दौरान जान से मारने की भी धमकी दी गई।
मामला रामानुजनगर थाना इलाके के परशुरामपुर सोरीपारा गांव का है। जहां गोंड जाति की बजारो बाई शनिवार सुबह अपने घर के बाड़ी में उड़द के फल तोड़ रही थी। तभी उनके पड़ोस में रहने वाली धनमतिया वहां पहुंच गई। उसने टोनही होने का आरोप लगाते हुए अश्लील गाली-गलौज की। फिर उसकी बहु और 2 अन्य महिलाएं भी आ गई। सभी ने मारपीट करते हुए पीड़िता को निर्वस्त्र कर दिया और पेड़ से बांध दिया।
आरोपियों ने पीड़िता के साथ जान से मारने की धमकी देकर जमकर मारपीट की और लज्जा को भंग किया। इस दौरान घर के पास से गुजर रहे ग्रामीणों और परिजनों ने बीच बचाव किया, जिसके बाद पीड़िता के हाथ पैर खोलकर आजाद कराया गया। मारपीट में सिर, कमर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं।
पीड़िता की पति ने थाना पहुंचकर घटना के संबंध में शिकायत दी। इसके आधार पर पुलिस ने धारा 76, 127 (2), 296, 351(3) 115(2), 3 (5) बीएनएस और टोनी प्रताड़ना अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। घटना में शामिल चारों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 19 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Trending
- अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन
- छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण
- रेलवे स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रायगढ़वासियों को मिलेगी नई सड़क की सौगात
- प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
- सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश
- लेण्ड्रा-कोरचोली मुठभेड़: साहसी प्रदर्शन के लिए बीजापुर के 60 जवानों को ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’
- राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट


