खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कोटा के पर्यटन स्थल कोरी डैम में 23 सितंबर को हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में कोटा पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मारपीट कर बैग और मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने ACCU की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कोटा नाका चौक के पास लूटा गया मोबाइल बेचने के लिए घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया Poco मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 10 CC 7858 को भी जब्त किया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Trending
- सहायक शिक्षक भर्ती विज्ञापन में दिव्यांगता की श्रेणी के निर्धारण के संबंध में संशोधित अधिसूचना
- जीएसटी प्रशासन में छत्तीसगढ़ के तकनीकी नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना
- अम्बिकापुर में आयोजित हुई समान नागरिक संहिता पर विशाल बैठक
- अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
- सेवा संकल्प अभियान – रजिस्ट्री हुई और तुरंत हो गया नामांतरण, अजीत राम साहू को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
- साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सिटीजन को कस्टमर भी माने, प्राथमिकता एवं जवाबदेही से करें व्यवहार – सोनमणि बोरा
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


