नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से मुलाकात की। सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी का नवदायित्व मिलने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विकास, डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से बस्तर में विकास की नई संभावनाओं और बदलते स्वरूप को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
सीएम साय ने कहा, स्मृति ईरानी का व्यापक राष्ट्रीय अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के हमारे संकल्प को नई मजबूती प्रदान करेगा।
Trending
- मुंगेली में जैविक कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण पर एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण संपन्न: उन्नत पद्धतियों और सामुदायिक सहभागिता पर जोर
- मुरता में ‘नमो सेवा की अनकही कहानियां’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन: 25 वर्षों के सेवा संकल्प और राष्ट्र निर्माण को बच्चों ने कैनवास व भाषण में उकेरा
- संबलपुर बना पर्यावरण संरक्षण का केंद्र: मंत्री दयालदास बघेल के नेतृत्व में हजारों पौधों का रोपण, दिया ‘हरियाली और स्वच्छता’ का महासंदेश
- मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और संगठन पर हुई चर्चा
- अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
- गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे
- उन्नत टमाटर की खेती से शाहिद की मेहनत लाई रंग, 2 एकड़ में कमाए 1.20 लाख रुपये
- ‘सेवा संकल्प अभियान’- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 500 बुजुर्गों का शॉल-श्रीफल से सम्मान


