खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विषेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के जीवन में जनमन योजना से एक बड़ा बदलाव किया है। कोरिया जिले के ग्राम पंचायत गेजी में रहने वाले रामलाल का दैनिक जीवन सिर्फ मजदूरी से मिलने वाली आय पर निर्भर है। ऐसे में परिवार के लिए एक पक्की छत बना पाना शायद उनके लिए असंभव जैसा था। प्रधानमंत्री जनमन आवास ने उन्हे अपने पक्के मकान का मालिक बना दिया है। ऐसे में इस परिवार के लिए अपना सामाजिक स्थायित्व और एक अलग मकान उनकी पहचान बन गया हैं।
कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद पंचायत का दूरस्थ ग्राम पंचायत गेजी एक अनुसूचित जनजाति बाहुल्य गांव है। यहां अधिकांष बैगा परिवार निवास करते हैं। सभी के पास थोड़ी बहुत खेती और अकुषल रोजगार के लिए परिश्रम ही उनका दैनिक जीवन है। ऐसे ही परिवार के निवासी रामलाल के लिए भी मजदूरी करके अपना पक्का मकान बना पाना आसान नहीं था। यह एक ऐसी कल्पना थी जिसे प्रधानमंत्री की सोच ने हकीकत में बदल दिया।
रामलाल पहले कच्चे घर में रहते थे। बारिश ठंड के मौसम मे अपने छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अक्सर पति पत्नी को रातों में नींद नहीं आती थी। उनकी देखरेख करने की परेशानी से संघर्ष करने वाले इस परिवार ने बताया कि जब से प्रधानमंत्री जनमन योजना से आवास मिला है हर परेशानी समाप्त हो गई है। पहले बारिश और ठंड के मौसम में परिवार की सुरक्षा को बेहद परेशानियां होती थीं लेकिन अब हर कोई दिक्कत नहीं हैं।
ग्राम पंचायत गेजी में रहने रामलाल के लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत बना हुआ पक्का मकान उनकी समस्याओं का निराकरण ही नहीं बल्कि उनकी अपनी सामाजिक पहचान भी बन गया है। खुश होकर रामलाल ने कहा कि क्या चिंता करना जब देश के मुखिया को हमारी चिंता है। प्रधानमंत्री जनमन से बने पक्के आवास ने उन्हे एक ऐसा उपहार दिया है जिससे उनके बच्चों की सुरक्षा की चिंता समाप्त हो गई है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


