खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। शहर से लगे श्यामतराई इलाके में एक मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मकान से 18 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें 12 युवक और 6 युवतियां शामिल हैं। पुलिस की कार्रवाई के अगले दिन आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त मकान का घेराव कर जमकर विरोध जताया और मुख्य सरगना की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान मौके पर कुछ देर हंगामे की स्थिति बनी रही।
जानकारी के मुताबिक, श्यामतराई गांव में एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान में दबिश दी। यहां मौजूद 18 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस के अनुसार, सभी के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस की कार्रवाई के बाद अगले दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण मकान का घेराव कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि उक्त मकान में पिछले 3-4 वर्षों से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिलती रही हैं। ग्रामीणों का दावा है कि इस संबंध में कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि मकान में अक्सर संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिसका गांव के माहौल और युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। गांव की बदनामी हो रही है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई सिर्फ को पर्याप्त नहीं बताते हुए मकान मालिक और इस गतिविधि के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि गांव में इस तरह की गतिविधियों पर तत्काल रोक नहीं लगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इसके लिए प्रशासन जिम्मेदारी होगा।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


