खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। शादी के महज 6 महीने बाद ही नवविवाहिता की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है। जिस घर में कुछ महीनों पहले शादी की खुशियां गूंजी थीं, वहां अब मासम पसर गया है। मामला भखारा थाना क्षेत्र के भखारा नगर पंचायत का है।
जानकारी के मुताबिक, इलाके में नवविहाहिता की मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतिका की पहचान 25 वर्षीय काजल पाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भखारा के युवक से काजल की करीब 6 महीने पहले ही शादी हुई थी।
घटना की जानकारी मिलने पर भखारा पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। अहम साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौत का कारण अज्ञात है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
घटना के संबंध में दोनों परिवारों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आखिर शादी के 6 महीनों में ऐसा क्या हुआ, जो काजल ने खौफनाक कदम उठाया। पीएम रिपोर्ट के बाद अहम खुलासा होने की संभावना है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


