खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। अटल परिसर में आयोजित एक विशेष पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यवक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे ने कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बार-बार जनता द्वारा ठुकराए जाने के बाद अब कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने पर आमादा हो गई है।
पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य बिंदु निम्नलिखित रहे:
राहुल गांधी देश और चुनाव आयोग से माफी मांगें: श्रीकांत पांडे ने कहा कि लगभग सौ बार चुनाव हार चुके कांग्रेस नेता राहुल गांधी बौखलाहट में लगातार संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने में जुटे हैं। वे चुनाव आयोग और देश से बिना शर्त माफी मांगें।
चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से झूठ का पर्दाफाश: मुख्य चुनाव आयुक्त सहित तीनों आयुक्तों के संयुक्त बयान ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन के भ्रामक और मनगढ़ंत दावों का पर्दाफाश कर दिया है। एसआईआर (SIR) समेत सभी निर्णय तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का अनादर: जिन विषयों को लेकर विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है, उन पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही अपनी मुहर लगा चुका है। इसके बावजूद चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना विपक्ष की हताशा का प्रतीक है।
ईवीएम (EVM) पर दोहरा रवैया: जब कांग्रेस चुनाव जीतती है तो प्रक्रिया सही होती है, लेकिन हारते ही ईवीएम और संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप लगाने लगती है। वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली जीत भी इसी ईवीएम प्रक्रिया से ही हुई थी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ,गिरीश शुक्ला, सुनील पाठक, रामशरण यादव, सौरभ बाजपेयी , महावीर सिंह, मन्नू श्रीवास्तव, संदीप सिंह एवं विजय यादव सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending
- मुन्नी का हौसला, एम हेल्प वॉटर की धार, महालक्ष्मी समूह से रोजगार की बहार
- कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया- साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव
- कवर्धा : गणेश चतुर्थी पर सूनेपन का फायदा उठाकर ₹12.50 लाख पार करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, ₹11.53 लाख बरामद
- भानसोज डकैती प्रयास कांड का पर्दाफाश: आरंग पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 4 गिरफ्तार, जानिए कैसे सुलझी पेचीदा गुत्थी
- रायपुर पुलिस का एक्शन: रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की सरगर्मी से तलाश, आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर पुलिस की रेड
- सेवा की कहानी: पहाड़ी कोरवा बस्ती के नन्हे कदमों को मिला बेहतर माहौल, लालमाटी में नया आंगनबाड़ी भवन बना पोषण और सीखने का केंद्र
- पीएम स्वनिधि के लक्ष्य दो साल पहले पूरे करेगा छत्तीसगढ़, निकायों को एक्शन-प्लान बनाने के निर्देश
- जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर


