खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली जिले के लोरमी से क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपी स्वयं को ‘मिस्टर मिंट’ क्रिप्टो करेंसी का एजेंट और जिला टीम लीडर बताता था। मामले में जनपद पंचायत लोरमी के सभापति और जनपद सदस्य वेदराम पटेल के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामला खुड़िया पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
पीड़ित आजुराम पटेल की शिकायत के अनुसार, आरोपी वेदराम पटेल खुद को ‘मिस्टर मिंट’ क्रिप्टो करेंसी का एजेंट और जिला टीम लीडर बताता था। उसने ग्रामीणों से कहा कि एप में पैसा इंवेस्ट, तो 6 महीने के भीतर उनकी राशि दोगुनी कर दी जाएगी। ठगी का तरीका बेहद अजीब और चौंकाने वाला था। आरोपी ने पीड़ित आजुराम से 5 लाख और उसके पिता कुंवारू पटेल से ढाई लाख रुपये निवेश करवाए।
इसके बाद उनके मोबाइल में क्रिप्टो करेंसी का ऐप डाउनलोड कराया और शर्त रखी कि रोजाना 1 घंटे तक मोबाइल हिलाना होगा और 10 हजार अंक होने पर ही बंद करना होगा। पीड़ित महीनों तक पैसे डबल होने की उम्मीद में अपना फोन हिलाते रहे। 6 महीने पूरे होने पर जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी वेदराम पटेल टालमटोल करने लगा। पीड़ितों को अपनी राजनीतिक पहुंच और पुलिस में पहचान का धौंस दिखाकर धमकी देने लगा। केवल आजुराम ही नहीं, बल्कि पास के गांव कारीडांगरी के कुंवर सिंह से भी ढाई लाख रुपये और सैकड़ों ग्रामीणों से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये लिए गए।
ग्रामीणों को पैसे का लालच देकर आरोपी ने बड़ी रकम हासिल की। आरोप है कि पिछले दो सालों में ठगी के इन पैसों से आरोपी ने बड़े पैमाने पर कृषि भूमि, प्लॉट, मकान, सोने-चांदी के गहने और महंगी गाड़ियां खरीदी हैं। फिलहाल, पीड़ित की शिकायत पर खुड़िया पुलिस ने आरोपी जनपद सदस्य वेदराम पटेल के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 316(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending
- मुन्नी का हौसला, एम हेल्प वॉटर की धार, महालक्ष्मी समूह से रोजगार की बहार
- कम समय, कम खर्च और आसान प्रक्रिया- साविता ने महसूस किया पंजीयन सेवाओं में बदलाव
- कवर्धा : गणेश चतुर्थी पर सूनेपन का फायदा उठाकर ₹12.50 लाख पार करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, ₹11.53 लाख बरामद
- भानसोज डकैती प्रयास कांड का पर्दाफाश: आरंग पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 4 गिरफ्तार, जानिए कैसे सुलझी पेचीदा गुत्थी
- रायपुर पुलिस का एक्शन: रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की सरगर्मी से तलाश, आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर पुलिस की रेड
- सेवा की कहानी: पहाड़ी कोरवा बस्ती के नन्हे कदमों को मिला बेहतर माहौल, लालमाटी में नया आंगनबाड़ी भवन बना पोषण और सीखने का केंद्र
- पीएम स्वनिधि के लक्ष्य दो साल पहले पूरे करेगा छत्तीसगढ़, निकायों को एक्शन-प्लान बनाने के निर्देश
- जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर


