खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। अगर आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है। रेल यात्रियों की एक बार फिर परेशानियां बढ़ गई है। एसईसीआर के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक नवीनीकरण के कारण मेगा ब्लॉक का फैसला किया है। 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को काम चलेगा। इसके कारण 6 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। वहीं 2 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से होकर चलेंगी।
6 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
18109/18110 टाटानगर-एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस नवंबर से जनवरी के बीच निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेगी। नवंबर में 24 और 27, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 और जनवरी में 1, 5, 8, 12 और 15 तारीख को इसके फेरे प्रभावित रहेंगे। 12767 नांदेड़ सांतरागाछी एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 और जनवरी में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी।
12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस नवंबर में 25, दिसंबर में 2, 9, 16, 23 और 30 तथा जनवरी में 6 और 13 तारीख को रद्द रहेगी। इसके अलावा 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 21 और 28, दिसंबर में 5, 12, 19 और 26 तथा जनवरी में 2 और 9 तारीख को रद्द रहेगी। इसकी वापसी सेवा 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां
मेगा ब्लॉक के कारण दो ट्रेनों का रूट भी बदल जाएगा। 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर रिवर्तित मार्ग ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक मार्ग होकर पुरी जाएगी। नवम्बर में 23 और 30 को, दिसम्बर में 7, 14, 21, 28 को और जनवरी 2027 में 4 और 11 को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। वहीं 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस नवंबर में 26, दिसंबर में 3, 10, 17, 24 और 31 तथा जनवरी में 7 और 14 तारीख को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन कांद्रा-सीनी होकर दुर्ग पहुंचेगी और टाटानगर-गम्हरिया के बीच का मार्ग छोड़ देगी।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


