खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 16 लाख रूपए से ज्यादा का गांजा जब्त किया गया है और 3 अंतर्राज्यीय तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला सुकमा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांजा तस्करी कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस की टीम ने कोन्टा ढेंग के पास घेराबंदी की और तीन आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस ने जब उनके ट्रॉली बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 32 किलो 765 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत 16 लाख से ज्यादा आंकी गई है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से मोबाइल और नगदी सहित 16,51,410 का माल जब्त किया गया।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए दो आरोपी उत्तर प्रदेश और एक आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, जो कि गांजा को ओड़िशा से दिल्ली की ओर लेकर जा रहे थे। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन और ASP मनोज तिर्की के निर्देशन में किया गया। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत थाना सुकमा में अपराध दर्ज किया गया है।
Trending
- चयन ट्रायल के बाद छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 130 खिलाड़ी शॉर्टलिस्टेड
- राज्योत्सव स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में की चर्चा
- खेल और खिलाडिय़ों की तरक्की के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध – अरुण साव
- नई दिल्ली राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री रामविचार नेताम
- पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का स्वर्णिम प्रदर्शन देश के लिए गौरव का क्षण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के लिए निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी


