खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक कार शो रूम के पास अज्ञात युवक का होर्डिंग पोल में फांसी के फंदे से लटका शव मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, पंडरी इलाके में मंगलवार सुबह एक कार शो रूम के पास होर्डिंग पोल में गमछा से लटका हुआ शव मिला है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने पुलिस को युवक की लाश मिलने की सूचना दी। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।
प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जो घटना को संदिग्ध बना रहे हैं। फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 35 साल होने का अनुमान है।
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद फोरेंसिक टीम सभी अहम साक्ष्य जुटाएगी। पंचानमा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। शहर में गणेश विसर्जन के दौरान सामने आई सनसीखेज घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। मामला आत्महत्या या हत्या का है, यह पूरी जांच के बाद सामने आएगा।
Trending
- पक्की छत से मिला सुरक्षा और सम्मान, नरबदिया साहू के परिवार में आया नया उजाला
- बिलासपुर में सोशल मीडिया रील्स का बढ़ता खुमार: हथियार लहराने से लेकर खुलेआम शराबखोरी तक, पुलिस जांच में जुटी
- सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ
- ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- आयुष्मान भारत योजना बनी मददगार: बालोद जिला अस्पताल में जमुना बाई का सफल घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट)
- पत्नी के करवा चौथ व्रत न रखने को हाईकोर्ट ने नहीं माना ‘क्रूरता’, बिलासपुर हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के तलाक का फैसला किया रद्द
- भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) स्क्रैप चोरी मामला: CBI करेगी जांच, गृह मंत्रालय ने जारी की राजपत्र अधिसूचना
- राजधानी में गणेश विसर्जन के दौरान सनसनी: पंडरी में होर्डिंग पोल से गमछे के सहारे लटका मिला युवक का शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान


