खबर वर्ल्ड न्यूज-’कोरिया। सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को सामने लाने की कड़ी में श्रीमती विनीता साहू पति श्री दयाशंकर साहू की कहानी सामने आई है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से उनके परिवार को सौर ऊर्जा का लाभ मिला है और बिजली के बढ़ते खर्च से बड़ी राहत मिली है।
श्रीमती विनीता साहू ने बताया कि उनके घर में 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया गया है। यह सोलर पैनल उनकी सासू मां श्रीमती लीलावती साहू के नाम से स्थापित है। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में उन्होंने योजना के तहत सोलर रूफटॉप लगवाया।
उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगने से पहले उनके परिवार का बिजली बिल प्रति माह 6 हजार रुपये से अधिक आता था। सोलर रूफटॉप स्थापित होने के बाद बिजली के बिल में काफी कमी आई है, जिससे परिवार को नियमित रूप से आर्थिक बचत हो रही है।
श्रीमती साहू ने बताया कि योजना के अंतर्गत 3 किलोवाट क्षमता के लिए उन्हें 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी/छूट का लाभ प्राप्त हुआ है।
श्रीमती विनीता साहू ने कहा कि सौर ऊर्जा के उपयोग से उनके परिवार को बिजली खर्च में राहत मिली है और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में भी यह उपयोगी कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं आम परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक साबित हो रही हैं।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से ऐसी ही योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की कहानियां सामने आ रही हैं, जो यह दर्शाती हैं कि शासन की योजनाओं का लाभ जब जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है तो उनके जीवन में वास्तविक बदलाव आता है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


