खबर वर्ल्ड न्यूज़ – संतोष पाठक, मुंगेली lदेश के जनप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का प्रसारण मुंगेली जिले के गांधी वार्ड स्थित बूथ क्रमांक 115 में उत्साहपूर्वक सुना गया। यह कार्यक्रम पूरे देश में जन-जन के भाव, संवेदनाओं और प्रेरणा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
प्रसारण के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को तन्मयता से सुना और देश के विकास व जन-कल्याणकारी संकल्पों से प्रेरणा लिया ।
प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति:
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, मंडल प्रभारी पवन पाण्डेय,गिरीश शुक्ला, शैलेष पाठक , द्वारिका जायसवाल, सुनील पाठक,रामशरण यादव, पूर्व चैंबर्स ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष जेठमल , गणेश बाजपेयी,महेन्द्र पारख,कोटू मल दादवानी, रीतिमा लाल ,मन्नू लाल श्रीवास्तव, महावीर सिंह ,प्रवीण सोनी,संदीप ठाकुर, अनंत देवांगन,श्वेता पंकज सोनी, रवि साहू, वासुदेव पांडे, अनूप जैन,लेखू साहू,पन्ना लाल, अशोक रूपवानी, अरूण कोटडिया, पंकज सोनी, संदीप कोटडिया, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


