Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान के तहत रोजगार मेले में युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

    September 26, 2026

    शिवनाथ नदी पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, गणेश विसर्जन व्यवस्था और जलस्तर का लिया जायजा

    September 26, 2026

    सेवा की कहानी: पीएम सूर्य घर योजना से मनोरंजन सिंह का घर बना ऊर्जा आत्मनिर्भर, बिजली खर्च में मिली बड़ी राहत

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत रोजगार मेले में युवाओं को मिला रोजगार का अवसर
    • शिवनाथ नदी पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, गणेश विसर्जन व्यवस्था और जलस्तर का लिया जायजा
    • सेवा की कहानी: पीएम सूर्य घर योजना से मनोरंजन सिंह का घर बना ऊर्जा आत्मनिर्भर, बिजली खर्च में मिली बड़ी राहत
    • तूफान से क्षतिग्रस्त सड़कें-पुल तत्काल सुधारें, कहीं भी आवाजाही बाधित न हो – अरुण साव
    • बाढ़ का खतरा: नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू
    • शहर की तासीर के अनुरूप हो विकास की योजना – सोनमणि बोरा
    • पक्के घर ने पार्वती के परिवार को दिया सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन
    • सेवा की कहानी: पति के निधन के बाद खेती बनी परिवार का सहारा, बिहान से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं उर्मिला
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सेवा की कहानी: पीएम सूर्य घर योजना से मनोरंजन सिंह का घर बना ऊर्जा आत्मनिर्भर, बिजली खर्च में मिली बड़ी राहत
    छत्तीसगढ़

    सेवा की कहानी: पीएम सूर्य घर योजना से मनोरंजन सिंह का घर बना ऊर्जा आत्मनिर्भर, बिजली खर्च में मिली बड़ी राहत

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 26, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    *5 किलोवाट का रूफटॉप सोलर संयंत्र बना घर की बिजली का सहारा, केंद्र और राज्य से मिली कुल 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी*

    *अम्बिकापुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के 1,441 घरों में लग चुके हैं सोलर संयंत्र, स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ रहे परिवार*

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l घर की छत पर लगा सोलर पैनल अब परिवारों की बिजली जरूरत पूरी करने के साथ उनके मासिक खर्च में बचत का माध्यम भी बन रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर सरगुजा जिले के ग्राम जरहाडढ़ निवासी मनोरंजन सिंह ने अपने घर में 5 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कराया है। सौर ऊर्जा से घर की बिजली जरूरतें पूरी होने से परंपरागत बिजली पर निर्भरता कम हुई है और परिवार को बिजली खर्च में राहत मिली है।

     

    *1.08 लाख रुपये की सब्सिडी से सोलर संयंत्र लगाना हुआ आसान*

     

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार की ओर से भी आर्थिक सहायता दी जा रही है। 5 किलोवाट के सोलर संयंत्र पर केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये मिलाकर कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी से हितग्राहियों के लिए शुरुआती लागत का भार कम हो रहा है।

     

    इसी व्यवस्था का लाभ लेकर मनोरंजन सिंह ने अपने घर को सौर ऊर्जा से जोड़ा है। दिन के समय सोलर संयंत्र से उत्पादित बिजली का उपयोग घर की जरूरतों को पूरा करने में हो रहा है। इससे परिवार की नियमित बचत भी बढ़ी है।

     

    *“बिजली खर्च कम हुआ, ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ी”*

     

    मनोरंजन सिंह बताते हैं कि सोलर संयंत्र स्थापित होने के बाद बिजली खर्च में राहत मिली है। सूर्य की रोशनी से घर की छत पर ही बिजली का उत्पादन होने से दैनिक बिजली जरूरतों को पूरा करने में सुविधा हो रही है। उन्होंने योजना को परिवारों के लिए आर्थिक बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का बेहतर माध्यम बताया।

     

    उन्होंने अन्य परिवारों से भी योजना की जानकारी लेकर पात्रतानुसार इसका लाभ लेने की अपील की।

     

    *उपभोक्ता के साथ ऊर्जा उत्पादक भी बन रहे परिवार*

     

    रूफटॉप सोलर संयंत्र से घर अपनी जरूरत की बिजली स्वयं पैदा कर सकता है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत जरूरत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में भेजी जा सकती है। इस व्यवस्था से परिवार बिजली के उपभोक्ता होने के साथ ऊर्जा उत्पादन में भी भागीदार बन रहे हैं।

     

    *अम्बिकापुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के 1,441 घरों में सोलर संयंत्र*

     

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का दायरा शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बढ़ रहा है। विद्युत विभाग के अनुसार अम्बिकापुर शहर में 1,136 और अम्बिकापुर ग्रामीण क्षेत्र में 305 घरों में सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इस प्रकार दोनों क्षेत्रों में कुल 1,441 घर सौर ऊर्जा से जुड़ चुके हैं।

     

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मनोरंजन सिंह की यह ‘सेवा की कहानी’ घर की छत से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते बदलाव की तस्वीर पेश करती है। रूफटॉप सोलर से बिजली खर्च में राहत के साथ स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिल रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत रोजगार मेले में युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

    September 26, 2026

    शिवनाथ नदी पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, गणेश विसर्जन व्यवस्था और जलस्तर का लिया जायजा

    September 26, 2026

    तूफान से क्षतिग्रस्त सड़कें-पुल तत्काल सुधारें, कहीं भी आवाजाही बाधित न हो – अरुण साव

    September 26, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,169

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,345

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,341
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान के तहत रोजगार मेले में युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

    By Khabar WorldSeptember 26, 20261

    *7 निजी संस्थानों के 478 पदों के लिए 778 ऑनलाइन आवेदन, 195 युवाओं ने दिया…

    शिवनाथ नदी पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, गणेश विसर्जन व्यवस्था और जलस्तर का लिया जायजा

    September 26, 2026

    सेवा की कहानी: पीएम सूर्य घर योजना से मनोरंजन सिंह का घर बना ऊर्जा आत्मनिर्भर, बिजली खर्च में मिली बड़ी राहत

    September 26, 2026

    तूफान से क्षतिग्रस्त सड़कें-पुल तत्काल सुधारें, कहीं भी आवाजाही बाधित न हो – अरुण साव

    September 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    सेवा संकल्प अभियान के तहत रोजगार मेले में युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

    September 26, 2026

    शिवनाथ नदी पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, गणेश विसर्जन व्यवस्था और जलस्तर का लिया जायजा

    September 26, 2026

    सेवा की कहानी: पीएम सूर्य घर योजना से मनोरंजन सिंह का घर बना ऊर्जा आत्मनिर्भर, बिजली खर्च में मिली बड़ी राहत

    September 26, 2026

    तूफान से क्षतिग्रस्त सड़कें-पुल तत्काल सुधारें, कहीं भी आवाजाही बाधित न हो – अरुण साव

    September 26, 2026

    बाढ़ का खतरा: नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू

    September 26, 2026

    शहर की तासीर के अनुरूप हो विकास की योजना – सोनमणि बोरा

    September 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.