खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गोवा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान महेश मिंज (22), निवासी चुकनडांड सेमरपारा के रूप में हुई है। मामले में लखनपुर थाने में अपराध क्रमांक 203/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में अपराध दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में धारा 65(1) बीएनएस के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 भी जोड़ी।
मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के गोवा में होने की जानकारी मिली। इसके बाद लखनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुकली, गोवा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विवेचना जारी है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को बड़ा झटका, PMLA कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
- जमीन बंटवारे के विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी भतीजा फरार
- छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन 2026: 99% बोनी संपन्न, धान-मक्का समेत विविध फसलों से लहलहाए खेत
- कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: पीएम जनमन योजना से नंदबाई बैगा के जीवन में आई नई खुशियां
- माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- जंगल की महक से बाजार की चमक तक: जशपुर के महुआ ने रचा नया इतिहास
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार


