खबर वर्ल्ड न्यूज-बीजापुर। प्रेस क्लब सह जिला पत्रकार संघ बीजापुर के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कलेक्टर विश्वदीप से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस क्लब के सदस्यों की सूची कलेक्टर को सौंपते हुए संगठन की गतिविधियों और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा आवश्यक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
मुलाकात के दौरान जिले के विकास, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों तथा प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को छत्तीसगढ़ के अमर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित पुस्तिका “हमारा विरसा-हमारी विरासत (आज की जनधारा स्मारिका-2026)” भेंट की।
इस अवसर पर प्रेस क्लब सह जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष के. संतोष कुमार, कमलेश पैंकरा, अय्यूब खान, कुशल चोपड़ा, ईश्वर सोनी, सुरेश परतागिरी तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी दिनेश नेताम उपस्थित रहे।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को बड़ा झटका, PMLA कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
- जमीन बंटवारे के विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी भतीजा फरार
- छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन 2026: 99% बोनी संपन्न, धान-मक्का समेत विविध फसलों से लहलहाए खेत
- कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: पीएम जनमन योजना से नंदबाई बैगा के जीवन में आई नई खुशियां
- माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- जंगल की महक से बाजार की चमक तक: जशपुर के महुआ ने रचा नया इतिहास
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार


