खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विदाई से पहले मानसून छत्तीसगढ़ को जमकर भिगाने की तैयारी में है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का असर कई इलाकों में देखने को मिला। पिछले 24 घंटों में कुछ जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रही। मौसम विभाग ने आज यानी 22 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं 24 सितंबर को बस्तर संभाग में भी कुछ इलाकों में झमाझम बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम-मध्य और उससे लगे पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र सोमवार दोपहर तक उसी इलाके में सक्रिय रहा। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और अगले 24 से 48 घंटे में अवदाब से गहरे अवदाब में बदलने की संभावना है। सिस्टम के 23 सितंबर की सुबह के आसपास उत्तरी आंध्रप्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट के पास पहुंचने के आसार हैं। इस सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ में भी साफ दिखाई देने लगा है।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा भैरमगढ़ में 5 सेमी, गंगालूर में 4 सेमी तथा बिहारपुर, रतनपुर, दुर्ग, बेलगहना और पेंड्रा रोड में 3-3 सेमी बारिश दर्ज की गई।
रायपुर में बादल-बारिश का खेल राजधानी रायपुर में 22 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


