खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा के मंदिर में छात्रा और शिक्षक के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। शिक्षक पर 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। नाबालिग छात्रा को आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। 1 साल से यह आरोपी शिक्षक घिनौनी करतूत को अंजाम देते आ रहा था।
जानकारी के मुताबिक, भटगांव थाना क्षेत्र का पूरा मामला है। कक्षा 11 वीं में पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराया कि आरोपी शिक्षक द्वारा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। अश्लील वीडियो बनाकर बाद में उसे ब्लेकमेल करता था और बार बार शारीरिक शोषण करता था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


