खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। आगामी सेवा संकल्प अभियान को लेकर आज बीजापुर में भाजपा सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश गागड़ा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने आगामी अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान की गतिविधियों और संदेशों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुदलियार, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह पवार, भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक के.जी. सुधाकर, मंडल अध्यक्ष अशोक राव सहित भाजपा सोशल मीडिया के कार्यकर्ता एवं साथी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया की भूमिका, प्रचार-प्रसार की रणनीति एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की गई।
Trending
- केज कल्चर से छत्तीसगढ़ में बदलेगी नीली क्रांति की तस्वीर: ICAR-CIFRI और मत्स्य विभाग की रायपुर कार्यशाला का संपूर्ण विश्लेषण
- बलौदाबाजार में सख्त प्रशासनिक कार्रवाई: कलेक्टर ने 3 आदतन अपराधियों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
- शिक्षक का नकाब पहने हैवान गिरफ्तार; 11वीं की छात्रा को वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 1 साल तक करता रहा दुष्कर्म
- ओडिशा से दुर्ग भेजी जा रही 13.48 लाख की गांजा खेप जब्त: रायपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर तस्कर को दबोचा
- सेवा की कहानी : बिहान से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आई आत्मनिर्भरता की नई सुबह
- आयुष्मान भारत बनी संजीवनी: बस्तर के 27 वर्षीय युवा ने लिवर कैंसर को दी मात, 5 लाख के मुफ्त इलाज से बचा परिवार
- मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामप्रकाश के पक्के घर का सपना हुआ साकार


