Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बलौदाबाजार में सख्त प्रशासनिक कार्रवाई: कलेक्टर ने 3 आदतन अपराधियों को किया 1 साल के लिए जिला बदर

    September 21, 2026

    शिक्षक का नकाब पहने हैवान गिरफ्तार; 11वीं की छात्रा को वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 1 साल तक करता रहा दुष्कर्म

    September 21, 2026

    ओडिशा से दुर्ग भेजी जा रही 13.48 लाख की गांजा खेप जब्त: रायपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर तस्कर को दबोचा

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बलौदाबाजार में सख्त प्रशासनिक कार्रवाई: कलेक्टर ने 3 आदतन अपराधियों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
    • शिक्षक का नकाब पहने हैवान गिरफ्तार; 11वीं की छात्रा को वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 1 साल तक करता रहा दुष्कर्म
    • ओडिशा से दुर्ग भेजी जा रही 13.48 लाख की गांजा खेप जब्त: रायपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर तस्कर को दबोचा
    • सेवा की कहानी : बिहान से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आई आत्मनिर्भरता की नई सुबह
    • आयुष्मान भारत बनी संजीवनी: बस्तर के 27 वर्षीय युवा ने लिवर कैंसर को दी मात, 5 लाख के मुफ्त इलाज से बचा परिवार
    • मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से रामप्रकाश के पक्के घर का सपना हुआ साकार
    • सेवा संकल्प अभियान: बीजापुर में भाजपा सोशल मीडिया टीम की महाबैठक, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने दिया जीत का मंत्र
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » बिजली बिल समाधान योजना: धमतरी के विशाल परिवार के जीवन में आया उजाला; 537 परिवार हुए पूरी तरह बकाया मुक्त
    छत्तीसगढ़

    बिजली बिल समाधान योजना: धमतरी के विशाल परिवार के जीवन में आया उजाला; 537 परिवार हुए पूरी तरह बकाया मुक्त

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 21, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी।​राज्य शासन की जनकल्याणकारी नीतियां किस प्रकार जमीनी स्तर पर आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं, इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल धमतरी जिले में देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत लागू ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026’ से राज्य भर के हजारों आर्थिक रूप से कमजोर एवं बकाया बिजली बिल से परेशान परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। राज्य सरकार की इस संवेदनशील पहल का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को बढ़ते विद्युत बकाया के बोझ से मुक्त कर उन्हें पुनः नियमित भुगतान की मुख्यधारा में जोड़ना है।
    ​धमतरी निवासी श्री बी. एस. विशाल के परिवार के लिए भी बढ़ता हुआ बिजली बिल लंबे समय से एक बड़ी मानसिक और आर्थिक चिंता का कारण बना हुआ था। सीमित पारिवारिक आय के कारण समय पर बिल का भुगतान संभव नहीं हो पा रहा था, जिससे बकाया राशि में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। इसी दौरान जब परिवार को राज्य सरकार की इस जनहितकारी समाधान योजना की जानकारी मिली, तो उनके पुत्र श्री डेनियल विशाल ने तत्परता दिखाते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी की। विभागीय सहयोग और सरल व्यवस्था के चलते विशाल परिवार को शीघ्र ही योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिल गया।
    ​योजना के तहत परिवार को बकाया मूल राशि में पर्याप्त छूट के साथ-साथ अधिभार यानी सरचार्ज की शत-प्रतिशत माफी मिली। इसके साथ ही शेष राशि को आसान किस्तों में जमा करने की सुविधा मिलने से विशाल परिवार पर से आर्थिक तनाव का बोझ हमेशा के लिए समाप्त हो गया। अब वे पुनः नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करने की स्थिति में आ गए हैं। योजना का लाभ मिलने पर हितग्राही श्री डेनियल विशाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और इस योजना को आम जनता के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
    ​धमतरी जिले में भी इस योजना की प्रगति काफी उल्लेखनीय रही है। जिले में अब तक 4,652 पात्र हितग्राहियों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से 4,115 उपभोक्ता ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो चुके हैं और 537 उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष रूप से बकाया मुक्ति का लाभ प्रदान किया जा चुका है। यह आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि योजना तेजी से आम जनता तक पहुंच रही है और लोगों को वास्तविक राहत प्रदान कर रही है।
    ​इस योजना के तहत बीपीएल, घरेलू तथा कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं को विशेष राहत दी जा रही है। जहां गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले बीपीएल उपभोक्ताओं को बकाया मूल राशि पर 75 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है, वहीं घरेलू और कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत तक की राहत दी जा रही है। इसके अतिरिक्त सभी पात्र श्रेणियों के लिए सरचार्ज पूरी तरह माफ किया जा रहा है। उपभोक्ता मात्र 10 प्रतिशत की न्यूनतम राशि जमा कर शेष बकाया को निर्धारित अवधि में आसान किस्तों में चुका सकते हैं।
    ​उपभोक्ताओं के व्यापक हित और उत्साह को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने योजना की अवधि को बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दिया है। विद्युत विभाग द्वारा लगातार शिविरों और जागरूकता अभियानों के जरिए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना न केवल आर्थिक राहत प्रदान कर रही है, बल्कि लोगों को एक नई शुरुआत का अवसर देते हुए राज्य सरकार की पारदर्शी, सुगम और संवेदनशील सुशासन की प्रतिबद्धता को पूरी सार्थकता के साथ दर्शा रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बलौदाबाजार में सख्त प्रशासनिक कार्रवाई: कलेक्टर ने 3 आदतन अपराधियों को किया 1 साल के लिए जिला बदर

    September 21, 2026

    शिक्षक का नकाब पहने हैवान गिरफ्तार; 11वीं की छात्रा को वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 1 साल तक करता रहा दुष्कर्म

    September 21, 2026

    ओडिशा से दुर्ग भेजी जा रही 13.48 लाख की गांजा खेप जब्त: रायपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर तस्कर को दबोचा

    September 21, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,169

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,344

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,341
    Don't Miss
    रायपुर

    बलौदाबाजार में सख्त प्रशासनिक कार्रवाई: कलेक्टर ने 3 आदतन अपराधियों को किया 1 साल के लिए जिला बदर

    By Khabar WorldSeptember 21, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। जिले में वर्तमान कानून व्यवस्था को देखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने…

    शिक्षक का नकाब पहने हैवान गिरफ्तार; 11वीं की छात्रा को वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 1 साल तक करता रहा दुष्कर्म

    September 21, 2026

    ओडिशा से दुर्ग भेजी जा रही 13.48 लाख की गांजा खेप जब्त: रायपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर तस्कर को दबोचा

    September 21, 2026

    सेवा की कहानी : बिहान से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आई आत्मनिर्भरता की नई सुबह

    September 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    बलौदाबाजार में सख्त प्रशासनिक कार्रवाई: कलेक्टर ने 3 आदतन अपराधियों को किया 1 साल के लिए जिला बदर

    September 21, 2026

    शिक्षक का नकाब पहने हैवान गिरफ्तार; 11वीं की छात्रा को वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 1 साल तक करता रहा दुष्कर्म

    September 21, 2026

    ओडिशा से दुर्ग भेजी जा रही 13.48 लाख की गांजा खेप जब्त: रायपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर तस्कर को दबोचा

    September 21, 2026

    सेवा की कहानी : बिहान से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आई आत्मनिर्भरता की नई सुबह

    September 21, 2026

    आयुष्मान भारत बनी संजीवनी: बस्तर के 27 वर्षीय युवा ने लिवर कैंसर को दी मात, 5 लाख के मुफ्त इलाज से बचा परिवार

    September 21, 2026

    मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

    September 21, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.