Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर के ऐतिहासिक लिंगराज मंदिर में सपत्नीक की पूजा-अर्चना: राज्य की सुख-समृद्धि और सांस्कृतिक प्रगाढ़ता की मांगी मन्नत

    September 20, 2026

    कहानी बदलाव की- महतारी वंदन ने बढ़ाया हौसला, सिलाई ने संवारी जिंदगी

    September 20, 2026

    सेवा संकल्प अभियान: घोघरा जलाशय में जनभागीदारी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर के ऐतिहासिक लिंगराज मंदिर में सपत्नीक की पूजा-अर्चना: राज्य की सुख-समृद्धि और सांस्कृतिक प्रगाढ़ता की मांगी मन्नत
    • कहानी बदलाव की- महतारी वंदन ने बढ़ाया हौसला, सिलाई ने संवारी जिंदगी
    • सेवा संकल्प अभियान: घोघरा जलाशय में जनभागीदारी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम
    • समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं तारा देवी राठौर
    • शासकीय भूमि से हटा अवैध कब्जा, जामापाली में ‘आदर्श आंगनबाड़ी’ से संवर रहा नौनिहालों का भविष्य
    • धमतरी जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’: 97 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने चित्रकला और भाषण से गढ़ा ‘मेरे सपनों का भारत’
    • पशुधन विकास विभाग के प्रयास लाए रंग: कृत्रिम गर्भाधान और ₹18,000 के अनुदान से संवरी विनोद की किस्मत, दूध बेचने वाले सफल पशुपालक बने
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमगाया छत्तीसगढ़: भदौरा के शुभम राठौर ने अपनी छत को बनाया बिजली घर
    छत्तीसगढ़

    पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमगाया छत्तीसगढ़: भदौरा के शुभम राठौर ने अपनी छत को बनाया बिजली घर

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 19, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्र और राज्य से मिली ₹1.08 लाख की सब्सिडी

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने की दिशा में ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ देशभर में आम परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ रही है। योजना के माध्यम से घरों की छतों को बिजली उत्पादन का माध्यम बनाकर परिवार अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ बिजली खर्च में भी राहत पा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भी इस योजना का लाभ नागरिकों तक पहुंच रहा है।
    गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत भदौरा निवासी शुभम राठौर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सौर ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने के विजन से प्रेरित होकर अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित कराया है। सौर ऊर्जा को अपनाने से उनके परिवार की घरेलू बिजली जरूरतें अब सौर ऊर्जा से पूरी हो रही हैं और बिजली खर्च में भी राहत मिली है।
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और देश के परिवारों को ऊर्जा के क्षेत्र में अधिक आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ की शुरुआत की है। योजना का उद्देश्य घरों की छतों पर सोलर प्लांट स्थापित कर परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना और बिजली के खर्च को कम करने में सहायता प्रदान करना है।
    शुभम राठौर ने योजना का लाभ लेकर अपने घर की छत पर सोलर प्लांट स्थापित कर इस संकल्प को अपने जीवन में अपनाया है। उनके परिवार के लिए अब घर की छत ही बिजली उत्पादन का माध्यम बन गई है।
    केंद्र और राज्य की सब्सिडी से आसान हुआ सौर ऊर्जा का सफर
    राठौर को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई। वहीं राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपये की सब्सिडी का लाभ मिला। केंद्र और राज्य सरकार से प्राप्त सहायता ने सोलर प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया को उनके लिए आसान बनाया।
    बिजली बिल में राहत, परिवार को मिली आर्थिक सुविधा
    सोलर प्लांट लगाने से पहले राठौर को हर महीने लगभग 400 से 500 रुपये तक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था। सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद बिजली खर्च में उन्हें उल्लेखनीय राहत मिली है। राठौर बताते हैं कि अब बिजली बिल को लेकर पहले जैसी चिंता नहीं रहती। घर की जरूरत की बिजली उनकी अपनी छत पर लगे सोलर प्लांट से तैयार हो रही है।
    अतिरिक्त बिजली का भी हो रहा उपयोग
    सोलर प्लांट से आवश्यकता से अधिक बिजली बनने पर अतिरिक्त विद्युत ग्रिड में पहुंचती है और उसका समायोजन बिजली बिल में किया जाता है। इससे सौर ऊर्जा से होने वाले लाभ का बेहतर उपयोग संभव हो रहा है। राठौर का परिवार अपनी जरूरत की बिजली सौर ऊर्जा से पूरी करने के साथ ऊर्जा संरक्षण की दिशा में भी योगदान दे रहा है।
    स्वच्छ ऊर्जा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    शुभम राठौर का परिवार सौर ऊर्जा को अपनाकर स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग का उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। सौर ऊर्जा के उपयोग से पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। इस तरह योजना का लाभ परिवार की आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण से भी जुड़ रहा है।
    शुभम राठौर बोले- अपनी छत से बन रही हमारी बिजली
    शुभम राठौर बताते हैं कि सोलर प्लांट लगने के बाद उनके परिवार को बिजली खर्च में राहत मिली है। अब घर की जरूरत की बिजली उनकी अपनी छत पर तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि योजना से मिली सब्सिडी के कारण सोलर प्लांट लगाना आसान हुआ और अब स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग करते हुए परिवार ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।
    भदौरा से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिल रही मजबूती
    ग्राम भदौरा के शुभम राठौर की कहानी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और स्वच्छ ऊर्जा के विजन को स्थानीय स्तर पर साकार होते दिखाती है। एक परिवार द्वारा अपनी छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना न केवल बिजली की जरूरत पूरी करने का माध्यम बना है, बल्कि ऊर्जा बचत, आर्थिक राहत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सार्थक कदम है।
    ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ के माध्यम से घर-घर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर ऐसे परिवारों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। राठौर का परिवार इसी बदलाव का उदाहरण है, जहां सूरज की रोशनी से बिजली भी बन रही है और आत्मनिर्भर भविष्य की राह भी रोशन हो रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर के ऐतिहासिक लिंगराज मंदिर में सपत्नीक की पूजा-अर्चना: राज्य की सुख-समृद्धि और सांस्कृतिक प्रगाढ़ता की मांगी मन्नत

    September 20, 2026

    कहानी बदलाव की- महतारी वंदन ने बढ़ाया हौसला, सिलाई ने संवारी जिंदगी

    September 20, 2026

    सेवा संकल्प अभियान: घोघरा जलाशय में जनभागीदारी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    September 20, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,169

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,344

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,341
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर के ऐतिहासिक लिंगराज मंदिर में सपत्नीक की पूजा-अर्चना: राज्य की सुख-समृद्धि और सांस्कृतिक प्रगाढ़ता की मांगी मन्नत

    By Khabar WorldSeptember 20, 20260

    भगवान लिंगराज की पावन भूमि पर आकर होती है अद्भुत शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की…

    कहानी बदलाव की- महतारी वंदन ने बढ़ाया हौसला, सिलाई ने संवारी जिंदगी

    September 20, 2026

    सेवा संकल्प अभियान: घोघरा जलाशय में जनभागीदारी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    September 20, 2026

    मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

    September 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर के ऐतिहासिक लिंगराज मंदिर में सपत्नीक की पूजा-अर्चना: राज्य की सुख-समृद्धि और सांस्कृतिक प्रगाढ़ता की मांगी मन्नत

    September 20, 2026

    कहानी बदलाव की- महतारी वंदन ने बढ़ाया हौसला, सिलाई ने संवारी जिंदगी

    September 20, 2026

    सेवा संकल्प अभियान: घोघरा जलाशय में जनभागीदारी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    September 20, 2026

    मुर्गी पालन ने बदली रजनी की राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम

    September 20, 2026

    समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं तारा देवी राठौर

    September 20, 2026

    शासकीय भूमि से हटा अवैध कब्जा, जामापाली में ‘आदर्श आंगनबाड़ी’ से संवर रहा नौनिहालों का भविष्य

    September 20, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.