खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना ने रायगढ़ जिले के गजेंद्र जाटवर के परिवार के जीवन में नई उम्मीद और स्थायित्व लाया है। कभी कच्चे मकान में बारिश और जहरीले जीव-जंतुओं के खतरे के बीच रहने वाला परिवार अब पक्के आवास में सुरक्षित जीवन की ओर बढ़ रहा है। गजेंद्र का कहना है कि यह आवास उनके लिए केवल एक मकान नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का प्रतीक है।
गजेंद्र जाटवर बताते हैं कि पहले उनका परिवार मिट्टी के कच्चे मकान में रहता था। बारिश के दिनों में घर की स्थिति खराब हो जाती थी और जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता था। तेज बारिश के दौरान घर गिरने की आशंका से परिवार चिंतित रहता था। सीमित आमदनी के कारण अपने संसाधनों से पक्का मकान बनाना उनके लिए आसान नहीं था। इसी दौरान ग्राम पंचायत के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली। उन्होंने पंचायत में आवास के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। योजना की सूची में नाम आने के बाद आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई। अब उनका आवास लगभग पूर्ण हो चुका है और परिवार को लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिली है। आवास निर्माण की प्रक्रिया ने उन्हें रोजगार का अवसर भी दिया।
पीएम आवास हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं
गजेंद्र जाटवर ने प्रधानमंत्री आवास योजना को अपने परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं बताया। उन्होंने कहा कि पक्का आवास मिलने से अब बारिश के दिनों में घर गिरने की चिंता नहीं रहती और जहरीले जीव-जंतुओं का डर भी काफी कम हुआ है। परिवार के सभी सदस्य अब सुरक्षित वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की आवास योजना ने उनके परिवार को सुरक्षित छत के साथ आत्मसम्मान से जीवन जीने का अवसर दिया है।
Trending
- कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय
- सौर ऊर्जा से रोशन हुआ किसान नेतराम का घर
- प्रदेश में अब तक 996.5 मि.मी बारिश दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक तो कांकेर में सबसे कम वर्षा
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन- ‘चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सफलता की कहानी- जोखिम से सुरक्षा तक, आपदा बनी नहीं राह का रोड़ा
- रायगढ़ घराने की कथक परंपरा से सजी चक्रधर समारोह की 5वीं संध्या: अंजिनी मिश्रा की कृष्ण वंदना और ठुमरी ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
- सेवा संकल्प अभियान का प्रभाव: रायगढ़ के गजेंद्र जाटवर को मिला पीएम आवास योजना का लाभ, असुरक्षा से सम्मानजनक जीवन का सफर
- सेवा संकल्प अभियान: ड्राइंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा


