खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दूसरे दिन रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के समस्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में ड्राइंग, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इन गतिविधियों में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और अपनी रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने ‘सेवा’ और ‘सपना’ की थीम पर अपनी कल्पनाओं को रंगों और शब्दों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने निर्धारित शीट पर चित्र बनाए, जबकि हाई एवं हायर सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थियों ने ड्राइंग शीट पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, विकसित भारत-2047, पर्यावरण संरक्षण तथा देश की सुरक्षा एवं सेना के शौर्य जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने आकर्षक पेंटिंग तैयार कीं। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रभावशाली वक्तव्यों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए।
अभियान की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने के लिए विद्यालयों द्वारा प्रतियोगिताओं के फोटो एवं शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए। शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं पालकों ने निर्धारित हैशटैग के साथ इन गतिविधियों को साझा कर अभियान के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया। प्रतियोगिताओं के आयोजन में शिक्षकों एवं शाला प्रबंधन समितियों ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। संकुल समन्वयकों एवं संस्था प्रमुखों ने बताया कि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगामी विकासखंड एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
Trending
- कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय
- सौर ऊर्जा से रोशन हुआ किसान नेतराम का घर
- प्रदेश में अब तक 996.5 मि.मी बारिश दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक तो कांकेर में सबसे कम वर्षा
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन- ‘चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सफलता की कहानी- जोखिम से सुरक्षा तक, आपदा बनी नहीं राह का रोड़ा
- रायगढ़ घराने की कथक परंपरा से सजी चक्रधर समारोह की 5वीं संध्या: अंजिनी मिश्रा की कृष्ण वंदना और ठुमरी ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
- सेवा संकल्प अभियान का प्रभाव: रायगढ़ के गजेंद्र जाटवर को मिला पीएम आवास योजना का लाभ, असुरक्षा से सम्मानजनक जीवन का सफर
- सेवा संकल्प अभियान: ड्राइंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा


