Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सौर ऊर्जा से जगमगाया सुकमा: 71 हाईमास्ट, 672 पेयजल पम्प और 4,300 कृषि पम्पों से दूरस्थ वनांचल में आई विकास की नई क्रांति

    September 18, 2026

    सेवा-संकल्प अभियान : महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता को मिल रही नई उड़ान

    September 18, 2026

    तखतपुर में अवैध बिजली फेंसिंग ने ली एक और जान: 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, रातभर खेत में पड़ा रहा शव

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सौर ऊर्जा से जगमगाया सुकमा: 71 हाईमास्ट, 672 पेयजल पम्प और 4,300 कृषि पम्पों से दूरस्थ वनांचल में आई विकास की नई क्रांति
    • सेवा-संकल्प अभियान : महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता को मिल रही नई उड़ान
    • तखतपुर में अवैध बिजली फेंसिंग ने ली एक और जान: 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, रातभर खेत में पड़ा रहा शव
    • दीपावली से पहले जगमगाया मनेन्द्रगढ़: 5 लाख दीपों से सरोवर तालाब में रचा गया इतिहास, ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ की भव्य शुरुआत
    • 20-वर्षीय मास्टर प्लान और एकीकृत मॉडल के साथ शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन’; जानिए मुख्य सचिव के 5 बड़े निर्देश
    • धमतरी जिला अस्पताल में मेडिकल चमत्कार: 5 किलोग्राम वजनी ‘सुपर बेबी’ का नॉर्मल प्रसव, मां और बच्ची दोनों सुरक्षित
    • जगदलपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम: अमर वाटिका में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को किया नमन
    • खारून नदी के तेज बहाव में बही बाइक, ओदरागहन एनीकेट पर दर्दनाक हादसे में तर्रागोंदी के युवक की मौत
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » तखतपुर में अवैध बिजली फेंसिंग ने ली एक और जान: 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, रातभर खेत में पड़ा रहा शव
    बिलासपुर

    तखतपुर में अवैध बिजली फेंसिंग ने ली एक और जान: 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, रातभर खेत में पड़ा रहा शव

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 18, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-तखतपुर। धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने के लिए खेत की रखवाली करने निकले किसान की अवैध इलेक्ट्रिक फेंसिंग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना ने न केवल खेतों में लगाए जा रहे विद्युत तारों की सुरक्षा व्यवस्था, बल्कि हादसे के बाद की कार्रवाई को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    मृतक गंगाराम कोल, ग्राम पेंड्री निवासी, चनाडोंगरी में खेत की चौकीदारी करने गया था। बताया जा रहा है कि रात करीब 7 बजे वह जिस खेत में फसल की रखवाली कर रहा था, उससे लगे दूसरे किसान के खेत में आवारा मवेशियों को रोकने के लिए लगाए गए विद्युत तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
    प्रत्यक्षदर्शी किसान महेंद्र कौशिक के अनुसार, दोनों किसान अलग-अलग स्थानों पर फसल की रखवाली कर रहे थे। आवाज लगाने पर जब गंगाराम की ओर से कोई जवाब नहीं मिला, तो महेंद्र उसे देखने पहुंचा। वहां पहुंचते ही उसे भी हल्का करंट लगा। किसी तरह बचकर आगे बढ़ा तो गंगाराम जमीन पर अचेत पड़ा था और उसके पैरों में विद्युत तार लिपटा हुआ था। महेंद्र ने इसकी सूचना अपने बड़े भाई को दी, जिसके बाद कोटवार को जानकारी देकर तखतपुर थाने में सूचना दी गई।
    सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को देखने के बाद वापस लौट गई। आरोप है कि रातभर शव खेत में पड़ा रहा और घटनास्थल पर विद्युत प्रवाह को लेकर भी कोई तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। सुबह तखतपुर पुलिस दोबारा घटनास्थल पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की।
    घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि खेत में वास्तव में अवैध विद्युत कनेक्शन से इलेक्ट्रिक फेंसिंग की गई थी, तो उसे किसने लगाया और बिजली का कनेक्शन कहां से आया? ऐसे कनेक्शन पर समय रहते निगरानी और कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
    गंगाराम अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला बताया जा रहा है। उसके पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। हादसे की खबर के बाद परिवार में मातम पसरा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस पिता के सहारे परिवार की जिंदगी चल रही थी, उसकी मौत ने पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।
    मामले में बड़े गुड्डू उर्फ दिलहरन सूर्यवंशी के खेत में विद्युत फेंसिंग और कथित अवैध कनेक्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि और जिम्मेदारी तय होना पुलिस एवं बिजली विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
    अब सवाल सिर्फ एक किसान की मौत का नहीं, बल्कि यह है कि खेतों में जानलेवा विद्युत फेंसिंग कैसे पहुंची, अवैध कनेक्शन था तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई और हादसे के बाद शव को रातभर घटनास्थल पर क्यों पड़ा रहने दिया गया? इन सवालों के जवाब जांच और कार्रवाई के बाद ही सामने आएंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बिलासपुर में साइबर ठगी के संगठित ‘म्यूल अकाउंट’ गिरोह का भंडाफोड़: 12 लाख से अधिक के संदिग्ध लेनदेन में मध्य प्रदेश के 2 आरोपी गिरफ्तार

    September 18, 2026

    पाटन विधानसभा चुनाव विवाद: हाईकोर्ट से पूर्व सीएम भूपेश बघेल की याचिका खारिज, 5 अक्टूबर से शुरू होगी गवाही

    September 18, 2026

    पंडरिया में पत्रकार को जान से मारने की धमकी का मामला; 7 दिन बाद भी पुलिस जांच सुस्त, CCTV फुटेज और बयानों पर अब तक सन्नाटा

    September 17, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,167

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,344

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,341
    Don't Miss
    Uncategorized

    सौर ऊर्जा से जगमगाया सुकमा: 71 हाईमास्ट, 672 पेयजल पम्प और 4,300 कृषि पम्पों से दूरस्थ वनांचल में आई विकास की नई क्रांति

    By Khabar WorldSeptember 18, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। सुकमा जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा अब केवल…

    सेवा-संकल्प अभियान : महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता को मिल रही नई उड़ान

    September 18, 2026

    तखतपुर में अवैध बिजली फेंसिंग ने ली एक और जान: 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, रातभर खेत में पड़ा रहा शव

    September 18, 2026

    दीपावली से पहले जगमगाया मनेन्द्रगढ़: 5 लाख दीपों से सरोवर तालाब में रचा गया इतिहास, ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ की भव्य शुरुआत

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    सौर ऊर्जा से जगमगाया सुकमा: 71 हाईमास्ट, 672 पेयजल पम्प और 4,300 कृषि पम्पों से दूरस्थ वनांचल में आई विकास की नई क्रांति

    September 18, 2026

    सेवा-संकल्प अभियान : महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता को मिल रही नई उड़ान

    September 18, 2026

    तखतपुर में अवैध बिजली फेंसिंग ने ली एक और जान: 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, रातभर खेत में पड़ा रहा शव

    September 18, 2026

    दीपावली से पहले जगमगाया मनेन्द्रगढ़: 5 लाख दीपों से सरोवर तालाब में रचा गया इतिहास, ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ की भव्य शुरुआत

    September 18, 2026

    20-वर्षीय मास्टर प्लान और एकीकृत मॉडल के साथ शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन’; जानिए मुख्य सचिव के 5 बड़े निर्देश

    September 18, 2026

    धमतरी जिला अस्पताल में मेडिकल चमत्कार: 5 किलोग्राम वजनी ‘सुपर बेबी’ का नॉर्मल प्रसव, मां और बच्ची दोनों सुरक्षित

    September 18, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.