खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर इलाके में घर घुसकर चाकू मारकर 70 साल के एलआईसी एजेंट बशीरुद्दीन सिद्दीकी की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी दामाद नाजीम सबा समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जिसमें 10 हजार रुपये एडवांस में दिए गए थे।
चाकू से हमले में घायल बशीरुद्दीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हमले के बाद पुलिस ने धारा 109(1), 3(5), 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया था। मौत के बाद धारा में 103 अतिरिक्त जोड़ी गई। जांच के दौरान मृतक की बेची सादिया शारीन सिद्दीकी ने पुलिस को बताया कि उनका पति नाजिम सबा के साथ कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। पूर्व में पति ने मायके पक्ष वालों को केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।
मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी दामाद नाजिम सबा ने अपने ससुर बसीरूद्दीन की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने बताया कि चेनपुर पलामु के कंचन कुमार और अन्य आरोपियों को अंबिकापुर बुलाने के बाद उनके ठहरने की व्यवस्था की थी।
घटना वाले दिन (16 सितंबर) को निजारूद्दीन की हत्या की पूरी प्लानिंग की गई। इसके बाद कंचन और अन्य दो आरोपी हथियार से लेस होकर बाइक में बसीरूद्दीन के कर पहुंचे। वह किराए का मकान देखने के बहाने घर पहुंचे थे। कुछ देर में आरोपियों ने बसीरूद्दीन पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटनास्थल के पास ही बाइक को छिपाने के बाद सभी भाग निकले।
पुलिस ने आरोपी कंचन के निशानदेही पर बाइक, खून से सना कपड़ा और बस टिकट जब्त किया। मामले में अन्य आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।
Trending
- सौर ऊर्जा से जगमगाया सुकमा: 71 हाईमास्ट, 672 पेयजल पम्प और 4,300 कृषि पम्पों से दूरस्थ वनांचल में आई विकास की नई क्रांति
- सेवा-संकल्प अभियान : महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता को मिल रही नई उड़ान
- तखतपुर में अवैध बिजली फेंसिंग ने ली एक और जान: 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, रातभर खेत में पड़ा रहा शव
- दीपावली से पहले जगमगाया मनेन्द्रगढ़: 5 लाख दीपों से सरोवर तालाब में रचा गया इतिहास, ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ की भव्य शुरुआत
- 20-वर्षीय मास्टर प्लान और एकीकृत मॉडल के साथ शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन’; जानिए मुख्य सचिव के 5 बड़े निर्देश
- धमतरी जिला अस्पताल में मेडिकल चमत्कार: 5 किलोग्राम वजनी ‘सुपर बेबी’ का नॉर्मल प्रसव, मां और बच्ची दोनों सुरक्षित
- जगदलपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम: अमर वाटिका में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को किया नमन
- खारून नदी के तेज बहाव में बही बाइक, ओदरागहन एनीकेट पर दर्दनाक हादसे में तर्रागोंदी के युवक की मौत


