खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर रेंज साइबर थाना ने साइबर वित्तीय अपराधों में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कमीशन के लालच में बैंक खाते खुलवाकर उन्हें साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त राशि को जमा करने, दूसरे खातों में ट्रांसफर करने और ऑनलाइन वित्तीय अपराधों को अंजाम देने के लिए किया जाता था।
मामले की शुरुआत छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की मंगला शाखा में संचालित एक बैंक खाते में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद हुई। जांच में इस खाते से करीब 12 लाख रुपये से अधिक की संदिग्ध राशि के लेन-देन का पता चला। विवेचना के दौरान सामने आया कि ‘सावरिया इंटरप्राइजेस’ के नाम से संचालित बैंक खाते में कुछ ही समय में बड़ी मात्रा में राशि का हस्तांतरण हुआ था। पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट, अकाउंट ओपनिंग फॉर्म, केवाईसी दस्तावेज और अन्य बैंकिंग रिकॉर्ड की जांच की। जांच में बैंक खाते का साइबर वित्तीय अपराध में इस्तेमाल किए जाने से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य मिले।
बिलासपुर रेंज साइबर थाना की टीम ने बैंकिंग ट्रांजेक्शन, मोबाइल नंबर, अन्य बैंक खातों और आरोपियों के संपर्कों का तकनीकी विश्लेषण किया। इसके आधार पर दो आरोपियों की भूमिका सामने आई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृत लाल जाट और राहुल जाट पिता अम्बाराम जाट, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम घोसला, तहसील महिदपुर, थाना राघवी, जिला उज्जैन (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी साइबर अपराधियों के संपर्क में रहकर बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। इन खातों के जरिए ठगी की रकम को इधर-उधर किया जाता था। ऐसे खातों को साइबर अपराध की भाषा में ‘म्यूल बैंक अकाउंट’ कहा जाता है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी बैंक खातों से जुड़े मोबाइल नंबर और बैंकिंग सुविधाएं भी उपलब्ध कराते थे और इसके बदले कमीशन लेते थे।
पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, बैंक खातों और साइबर अपराध की पूरी चेन की जांच कर रही है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, बैंकिंग रिकॉर्ड और संपर्कों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह और नोडल अधिकारी गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई। प्रकरण की कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा, कामिल हक और रेंज साइबर थाना की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Trending
- सौर ऊर्जा से जगमगाया सुकमा: 71 हाईमास्ट, 672 पेयजल पम्प और 4,300 कृषि पम्पों से दूरस्थ वनांचल में आई विकास की नई क्रांति
- सेवा-संकल्प अभियान : महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता को मिल रही नई उड़ान
- तखतपुर में अवैध बिजली फेंसिंग ने ली एक और जान: 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, रातभर खेत में पड़ा रहा शव
- दीपावली से पहले जगमगाया मनेन्द्रगढ़: 5 लाख दीपों से सरोवर तालाब में रचा गया इतिहास, ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ की भव्य शुरुआत
- 20-वर्षीय मास्टर प्लान और एकीकृत मॉडल के साथ शुरू हुआ ‘छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन’; जानिए मुख्य सचिव के 5 बड़े निर्देश
- धमतरी जिला अस्पताल में मेडिकल चमत्कार: 5 किलोग्राम वजनी ‘सुपर बेबी’ का नॉर्मल प्रसव, मां और बच्ची दोनों सुरक्षित
- जगदलपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम: अमर वाटिका में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को किया नमन
- खारून नदी के तेज बहाव में बही बाइक, ओदरागहन एनीकेट पर दर्दनाक हादसे में तर्रागोंदी के युवक की मौत


