खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। शहर के रुद्रेश्वर घाट पर सेवा संकल्प अभियान के दौरान एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दिव्यांग छात्रा वर्षा ध्रुव ने अपने पैरों से दीप प्रज्वलित कर हौसले और आत्मविश्वास की मिसाल पेश की। वर्षा ने पैरों से सिर्फ एक दीप नहीं जलाया, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में उम्मीद की रोशनी का संदेश दिया, जहां शाम के वक्त सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ के दौरान दीप प्रज्वलित किए जा रहे थे।
ग्राम सियादेही की रहने वाली कक्षा 11वीं की छात्रा वर्षा ध्रुव ने अपने पैरों से दीप प्रज्वलित किया। वर्षा वर्तमान में रुद्री स्थित एडजेस्ट फाउंडेशन में रहकर पढ़ाई कर रही है। उनके पिता नरेंद्र कुमार ध्रुव और माता हीरू बाई खेती-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद वर्षा अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए आगे बढ़ने का सपना देख रही हैं।
वर्षा के परिवार को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। परिवार को राशन, आवास और आर्थिक सहायता के साथ वर्षा को छात्रवृत्ति और समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत परिवार को पक्का मकान भी मिला, जिससे परिवार को सुरक्षित आवास का सहारा मिला।
यह दृश्य इस बात का संदेश बन गया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण हों, हौसले और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की राह बनाई जा सकती है। रुद्रेश्वर घाट पर वर्षा ध्रुव का यह दीप प्रज्वलन अब सेवा संकल्प अभियान के बीच एक प्रेरणादायी तस्वीर बन गया है। एक ऐसी तस्वीर, जिसमें दीप की लौ के साथ उम्मीद और आत्मविश्वास भी नजर आया।
Trending
- कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय
- सौर ऊर्जा से रोशन हुआ किसान नेतराम का घर
- प्रदेश में अब तक 996.5 मि.मी बारिश दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक तो कांकेर में सबसे कम वर्षा
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन- ‘चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सफलता की कहानी- जोखिम से सुरक्षा तक, आपदा बनी नहीं राह का रोड़ा
- रायगढ़ घराने की कथक परंपरा से सजी चक्रधर समारोह की 5वीं संध्या: अंजिनी मिश्रा की कृष्ण वंदना और ठुमरी ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
- सेवा संकल्प अभियान का प्रभाव: रायगढ़ के गजेंद्र जाटवर को मिला पीएम आवास योजना का लाभ, असुरक्षा से सम्मानजनक जीवन का सफर
- सेवा संकल्प अभियान: ड्राइंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा


