खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतविधियां धीमे होने के बाद तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। गुरुवार को राजधानी रायपुर में पारा 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोग दिनभर गर्मी से परेशान होते रहे। यहां 1 डिग्री सेल्सियस तापमान चढ़ा है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत के संकेत दिए हैं।
प्रदेश में शनिवार यानी 19 सिंतबर से बारिश की रफ्तार तेज होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बादल गरजने और चमकने की गतिविधियां बढ़ सकती है। पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसमी वर्षा सामान्य रही, जिसमें 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
राजधानी में 18 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं एक-दो स्थानों पर बादल गरजने-चमकने के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है। अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं।
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री पेंड्रा रोड में रहा। पिछले 24 घंटों में पेंड्रा रोड, सल्हेवारा और चांपा में 2-2 सेमी बारिश हुई।
मौसम विभाग ने बताया कि मौजूदा मौसमी सिस्टम के प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। विशेष रूप से 19 सितंबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के बाद इसके धीरे-धीरे मजबूत होकर दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से संबंधित क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है।
दक्षिणी इलाकों में हल्की बारिश को लेकर संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और उत्तर बस्तर कांकेर में आकाशीय बिजली, तेज हवा चलने और वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Trending
- कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय
- सौर ऊर्जा से रोशन हुआ किसान नेतराम का घर
- प्रदेश में अब तक 996.5 मि.मी बारिश दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक तो कांकेर में सबसे कम वर्षा
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन- ‘चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सफलता की कहानी- जोखिम से सुरक्षा तक, आपदा बनी नहीं राह का रोड़ा
- रायगढ़ घराने की कथक परंपरा से सजी चक्रधर समारोह की 5वीं संध्या: अंजिनी मिश्रा की कृष्ण वंदना और ठुमरी ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
- सेवा संकल्प अभियान का प्रभाव: रायगढ़ के गजेंद्र जाटवर को मिला पीएम आवास योजना का लाभ, असुरक्षा से सम्मानजनक जीवन का सफर
- सेवा संकल्प अभियान: ड्राइंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा


