*5 लाख 17 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया मुंगेली, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना सेवा-संकल्प का प्रतीक*
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – संतोष पाठक, मुंगेली l छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ हुई। अभियान के तहत जिलेभर में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना के साथ कुल 5 लाख 17 हजार 700 दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का उद्देश्य विगत 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ विकसित भारत के सामूहिक संकल्प से नागरिकों को जोड़ना है। इस अवसर पर जिले के नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख स्थलों के साथ-साथ घर-घर दीप प्रज्ज्वलित किए । जिले में प्रमुख कार्यक्रम स्थलों पर सामूहिक रूप से प्रज्ज्वलित किए गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय मुंगेली में पुराना बस स्टैड स्थित सरदार वल्ल्भ भाई पटेल सामुदायिक भवन में किया गया। नगर पालिका मुंगेली क्षेत्र तथा नगर पालिका लोरमी क्षेत्र में दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

इसी तरह नगर पंचायत पथरिया में हनुमान मंदिर वार्ड क्रमांक 08, सरगांव में प्रतीक्षा बस स्टैंड, जरहागांव में शासकीय प्राथमिक शाला वार्ड क्रमांक 06 तथा बरेंला में अटल चौक के सामने दीप प्रज्ज्वलित किए गए। जनपद पंचायत स्तर पर मुंगेली के ग्राम सेतगंगा स्थित राम जानकी मंदिर, लोरमी के मेला परिसर गोंडखाम्ही तथा पथरिया के मदकूद्वीप स्थित महामाया मंदिर प्रांगण, ग्राम पंचायत मोहभट्ठा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
घर-घर प्रज्वलित हुए ‘आशीर्वाद का दीया’
अभियान के तहत प्रत्येक परिवार स्तर पर भी दीप प्रज्ज्वलित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राही अपने घरों में दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागिता किए। इसके अलावा राशन दुकानों, आरोग्य मंदिर, अटल डिजिटल सेवा केंद्र, महतारी सदन, अमृत सरोवर, पंचायत भवनों, शासकीय कार्यालयों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए।
जिले की 25 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत परिवारों तक दीप प्रज्ज्वलन किया गया। मुंगेली जनपद पंचायत के फरहदा, रामगढ़, कोटवाघानी, धनगांव गौ., खम्हेरिया, बलौदी, बेहाकापा एवं देवारी सहित लोरमी और पथरिया जनपद पंचायत क्षेत्र की चिन्हित ग्राम पंचायतों में भी विशेष रूप से कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के अवसर पर विशिष्ट अतिथि तोखन साहू, विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, एडीएम श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला सीईओ गोकुल रावटे, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी एसडीएम अजय शतरंज, सीएमओ होरी सिंह ठाकुर उपस्थित थे l


