Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 18, 2026

    बच्चों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया उत्साह

    September 18, 2026

    अबूझमाड़-ओरछा में सेवा संकल्प अभियान में वन मंत्री केदार कश्यप हुए शामिल

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • बच्चों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया उत्साह
    • अबूझमाड़-ओरछा में सेवा संकल्प अभियान में वन मंत्री केदार कश्यप हुए शामिल
    • ग्रामीण नल-जल योजनाओं के संचालन के लिए जल जीवन मिशन नियमावली पर मंथन
    • भिलाई इस्पात संयंत्र स्क्रैप चोरी मामला: रायपुर पावर एंड स्टील के दो डायरेक्टर गिरफ्तार, अब तक 19 पर शिकंजा
    • ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये
    • विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती : अरुण साव
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन इकाइयॉं लीज़ पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » बुजुर्गों के चरण पखारकर लिया आशीर्वाद, ‘आशीर्वाद का दिया’ से जगमगाया सेवा संकल्प का संदेश
    छत्तीसगढ़

    बुजुर्गों के चरण पखारकर लिया आशीर्वाद, ‘आशीर्वाद का दिया’ से जगमगाया सेवा संकल्प का संदेश

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 17, 2026No Comments40 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    *लोरमी में ‘सेवा मेरा योगदान, स्नेह, सेवा एवं सम्मान समारोह’ आयोजित*

    *जनसमुदाय ने हनुमान चालीसा का किया पाठ, कार्यक्रम में 02 हजार बुजुर्गों को किया गया सम्मानित*

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ – संतोष पाठक, मुंगेली l लोरमी विकासखंड के मानस मंच में आज ‘सेवा मेरा योगदान, स्नेह, सेवा एवं सम्मान समारोह’ का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री साव ने बुजुर्गों के चरण पखारकर एवं माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री साव ने पेंशन प्राप्त कर रहे बुजुर्गों के चरण धोकर उनका सम्मान किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हवन-पूजन कर प्रदेश और देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। उपस्थित जनसमुदाय ने हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए हवन-पूजन किया।

     

    *आशीर्वाद का दीप’ का किया शुभारंभ*

     

    उप मुख्यमंत्री साव ने दीप प्रज्ज्वलित कर ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, आभार और शुभकामना का संदेश दें। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीप’ केवल दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि बुजुर्गों के आशीर्वाद, सेवा भावना और जनभागीदारी का प्रतीक है।

     

    *बुजुर्ग हमारे समाज और देश की धरोहर*

     

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज लोरमी में लगभग 02 हजार बुजुर्गों का सम्मान किया जा रहा है। बुजुर्ग हमारे समाज और देश की धरोहर हैं। वे हमारे मान-सम्मान, अनुभव और गौरव के प्रतीक हैं। जिस परिवार में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां संस्कार और सकारात्मक वातावरण मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के पास जीवन का अनुभव और ज्ञान का खजाना होता है। युवा पीढ़ी को उनके अनुभवों से सीख लेनी चाहिए। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी की भावना को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अभियान में सक्रिय रूप से सहभागी बनने अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव, नागरिक और किसान को ध्यान में रखकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, खाद्यान्न योजना सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिल रहा है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि लोरमी विकास के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

     

    *जनभागीदारी से अभियान को दे सकते हैं व्यापक स्वरूप*

     

    कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सेवा संकल्प अभियान एवं ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम में जिलेवासियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही किसी भी अभियान को व्यापक स्वरूप दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गुरमीत सलूजा ने भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसएसपी भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, जनपद पंचायत अध्यक्ष लोरमी श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, पेंशनधारी बुजुर्ग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 18, 2026

    बच्चों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया उत्साह

    September 18, 2026

    अबूझमाड़-ओरछा में सेवा संकल्प अभियान में वन मंत्री केदार कश्यप हुए शामिल

    September 18, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,167

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,344

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,341
    Don't Miss
    रायपुर

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    By Khabar WorldSeptember 18, 20262

    छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और अनछुए पर्यटन स्थलों से दुनिया को परिचित…

    बच्चों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया उत्साह

    September 18, 2026

    अबूझमाड़-ओरछा में सेवा संकल्प अभियान में वन मंत्री केदार कश्यप हुए शामिल

    September 18, 2026

    ग्रामीण नल-जल योजनाओं के संचालन के लिए जल जीवन मिशन नियमावली पर मंथन

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 18, 2026

    बच्चों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया उत्साह

    September 18, 2026

    अबूझमाड़-ओरछा में सेवा संकल्प अभियान में वन मंत्री केदार कश्यप हुए शामिल

    September 18, 2026

    ग्रामीण नल-जल योजनाओं के संचालन के लिए जल जीवन मिशन नियमावली पर मंथन

    September 18, 2026

    भिलाई इस्पात संयंत्र स्क्रैप चोरी मामला: रायपुर पावर एंड स्टील के दो डायरेक्टर गिरफ्तार, अब तक 19 पर शिकंजा

    September 18, 2026

    ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये

    September 18, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.