खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली द्वारा 22 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें फील्ड ऑफिसर के 50 पद के लिए 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के 30 पदों के लिए आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।
इसके अलावा सेल्स ऑफिसर के 20 पदों के लिए बीएससी एग्रीकल्चर उत्तीर्ण, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण और रिलेशनशिप मैनेजर के 20 पदों के लिए स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
इस तरह रोजगार मेले में कुल 140 पदों पर युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज: रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड होना अनिवार्य है।
Trending
- मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
- सेवा संकल्प अभियान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर जल’ संकल्प से भुलिया बाई के घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) में जल संसाधन क्रांति: 25 वर्षों में सिंचाई क्षमता 6 गुना से अधिक बढ़ी, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई उड़ान
- एआई क्षेत्र में नई उड़ान भरने को तैयार छत्तीसगढ़
- लोकभवन में मनाया गया विश्वकर्मा जयंती
- सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल
- सेवा सेतु केंद्र का असर: पत्थलगांव के जगदीश कुमार का निवास प्रमाण पत्र महज 3 दिन में बनकर तैयार
- सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


