खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। लोरमी क्षेत्र के किसानों की लंबे समय से चली आ रही सुविधा संबंधी मांग को अब नई सौगात मिली है। किसानों को धान बेचने के लिए दूरस्थ उपार्जन केंद्रों तक आवागमन की परेशानी से राहत दिलाने के उद्देश्य से करूपान में नवीन धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति प्रदान की गई है। नवीन धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति पर जनपद पंचायत सदस्य नानेश साहू ने केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि करूपान में धान उपार्जन केंद्र की मांग क्षेत्र के किसानों की महत्वपूर्ण आवश्यकता थी। केंद्र की स्वीकृति से अब किसानों को धान बेचने के लिए दूर-दराज के उपार्जन केंद्रों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे किसानों के समय, श्रम और परिवहन व्यय की बचत होगी तथा धान विक्रय की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बनेगी। जनपद सदस्य नानेश साहू ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की पहल और किसानों के हितों के प्रति उनकी संवेदनशीलता के परिणामस्वरूप करूपान क्षेत्र के किसानों को यह महत्वपूर्ण सुविधा मिली है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की सुविधा, समृद्धि और हितों को प्राथमिकता देते हुए लगातार किसान हितैषी निर्णय ले रही है। करूपान में नवीन धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नानेश साहू ने कहा कि नवीन केंद्र शुरू होने से करूपान सहित आसपास के गांवों के किसानों को सीधे लाभ मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र के किसानों की ओर से केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति पुनः धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


