खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी युवक की टंगिया मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दूरती के मरहट्टा गांव का है। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि पड़ोश में रहने वाले युवक से उसकी पत्नी का अवैध संबंध है। इसी के चलते उसने आज युवक पर टंगिया से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
वही घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। इधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ ही आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
Trending
- छुट्टी के कारण स्वाइन फ्लू जांच की रफ्तार धीमी: छत्तीसगढ़ में मिले 9 नए मरीज, एक्टिव केस 134 पहुंचे
- साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
- अंधविश्वास का खूनी खेल: कवर्धा में टोनही होने के शक में कलयुगी बेटे ने मां की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- धमतरी में सनसनी: ‘जेल कैफे’ में कर्मचारी प्रियांशु का मिला शव, सुसाइड नोट नहीं मिलने से पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
- राष्ट्रीय लोक अदालत: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले ने रचा इतिहास, 2.53 लाख से अधिक राजस्व मामलों का हुआ सफल निपटारा
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर खनिज विभाग का त्वरित एक्शन
- प्रकृति का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी : मंत्री राजेश अग्रवाल
- आधुनिक और नगदी फसलों की खेती ने बदली छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर


