खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में बारिश के मौसम में ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ जाती है। पुल निर्माण नहीं होने से मरीजों को जान पर खेलकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ता है। नगर पंचायत लटियारा के चर्रा कच्छारपारा में आज सुबह भी ऐसी ही तस्वीर सामने आई हैं। जहां ग्रामीणों ने बीमार व्यक्ति को खाट पर बिठाकर ओवरफ्लो नाला पार कराया।
जानकारी के मुताबिक, चर्रा कच्छारपारा के गोपेश पटेल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाना जरूरी था, लेकिन चर्रा का डुमर नाला लगातार बारिश के चलते उफान पर था। मजबूरी के बीच ग्रामीणों ने मरीज को खाट पर बिठाकर ओवरफ्लो नाले को पार करने का फैसला किया। चार लोगों ने खाट को ढोकर नाला के दूसरी तरफ पहुंचाया।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में यह समस्या हर साल सामने आती है। नाले पर पुल नहीं होने से मरीजों, स्कूली बच्चों और अन्य ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।
जिला कलेक्टर ने कहा कि बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं, ऐसे में लोगों को ऐसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए और सतर्कता बरतनी चाहिए। जिन क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, वहां प्रशासन की ओर से पहले ही राशन पहुंचा दिया गया है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Trending
- ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार
- बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल
- सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज
- शिकायत से समाधान तक: सीएम हेल्पलाइन ने 24 घंटे में लौटाई ग्रामीणों की पेयजल सुविधा
- सूरजपुर में शक और पुरानी रंजिश का खूनी अंत: पत्नी से अवैध संबंध की आशंका में पड़ोसी का टंगिया मार कर कत्ल, आरोपी फरार
- सेवा संकल्प अभियान को जनांदोलन बनाने जुटेगा गरियाबंद जिला
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बलौदाबाजार में ‘सोलर दीदियों’ की नई क्रांति: बिहान स्व-सहायता समूह ने वेंडर बनकर रचा इतिहास, छतों पर चमक रही सौर ऊर्जा


