Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया गिरफ्तार, ED को मिली 6 दिन की रिमांड; WhatsApp चैट ने खोला राज

    September 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 30 नए मरीज मिले, कुल आंकड़ा 407 पहुंचा; अकेले रायपुर से 176 केस

    September 11, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: सक्ती के जेठा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया पौधरोपण

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया गिरफ्तार, ED को मिली 6 दिन की रिमांड; WhatsApp चैट ने खोला राज
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 30 नए मरीज मिले, कुल आंकड़ा 407 पहुंचा; अकेले रायपुर से 176 केस
    • ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: सक्ती के जेठा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया पौधरोपण
    • अमृत मिशन 2.0: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में 22.18 करोड़ रुपये से संवरेंगे तालाब, भूजल स्तर को मिलेगी नई मजबूती
    • मुंगेली में पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग, प्रेस क्लब ने प्रशासन-पुलिस को सौंपे तीन ज्ञापन
    • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    • प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
    • शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर में हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर में हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम
    सरगुजा

    शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर में हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 11, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का किया स्वागत, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

    विद्यार्थियों से शिक्षा को समाज और राष्ट्र सेवा से जोड़ने का किया आह्वान

    खबर वर्ल्ड न्यूज-लखनपुर। शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर में सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को ‘दीक्षारंभ कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए और उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर उत्साह और उमंग देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा उन्हें महाविद्यालयीन जीवन की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं। मंत्री अग्रवाल ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया तथा नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया।
    मंत्री राजेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश जीवन के एक महत्वपूर्ण पड़ाव की शुरुआत है। विद्यार्थी इस अवसर को केवल पढ़ाई और परीक्षा तक सीमित न रखें, बल्कि अपने व्यक्तित्व, ज्ञान और क्षमताओं के विकास के लिए इसका उपयोग करें। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी ही आने वाले समय में समाज और देश की दिशा तय करेगा। इसलिए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहते हुए अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। महाविद्यालयीन जीवन विद्यार्थियों को अपने सपनों को पहचानने और उन्हें साकार करने का अवसर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर सीखते रहें, नई चुनौतियों को अवसर के रूप में स्वीकार करें और अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा क्षेत्र का नाम रोशन करने का प्रयास करें।
    अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण और छोटे शहरों से आने वाले विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है तो केवल उसे सही दिशा देने और निरंतर प्रयास करने की। उन्होंने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद, साहित्यिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
    विद्यार्थियों से किया संवाद
    कार्यक्रम के दौरान मंत्री अग्रवाल ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों की अभिरुचियों और उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
    परंपरागत रूप से हुआ स्वागत
    दीक्षारंभ कार्यक्रम की शुरुआत गरिमामय वातावरण में हुई। मंच पर अतिथियों का स्वागत किया गया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में स्वागत एवं अभिनंदन की परंपरा के साथ उन्हें महाविद्यालयीन जीवन से परिचित कराने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का तिलक एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए उन्हें नई शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
    नए विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
    दीक्षारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर ने नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वातावरण से जुड़ने, शिक्षकों एवं सहपाठियों से परिचित होने तथा अपने नए शैक्षणिक जीवन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ करने का अवसर प्रदान किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    पक्के घर में कदम रखते ही चेहरे पर आई मुस्कान, 5,596 परिवारों के साकार हुए अपने आशियाने के सपने

    September 11, 2026

    महतारी वंदन योजना का संबल: किराना दुकान चलाकर आत्मनिर्भर बनीं अम्बिकापुर की विमला यादव

    September 9, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076: आकाशीय बिजली से हुई मृत्यु पर निलंबर सिंह के परिवार को मिली 4 लाख रुपये की त्वरित राहत राशि, मुख्यमंत्री का जताया आभार

    September 8, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,166

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,343

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,340
    Don't Miss
    रायपुर

    CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया गिरफ्तार, ED को मिली 6 दिन की रिमांड; WhatsApp चैट ने खोला राज

    By Khabar WorldSeptember 11, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली…

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 30 नए मरीज मिले, कुल आंकड़ा 407 पहुंचा; अकेले रायपुर से 176 केस

    September 11, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: सक्ती के जेठा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया पौधरोपण

    September 11, 2026

    अमृत मिशन 2.0: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में 22.18 करोड़ रुपये से संवरेंगे तालाब, भूजल स्तर को मिलेगी नई मजबूती

    September 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया गिरफ्तार, ED को मिली 6 दिन की रिमांड; WhatsApp चैट ने खोला राज

    September 11, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 30 नए मरीज मिले, कुल आंकड़ा 407 पहुंचा; अकेले रायपुर से 176 केस

    September 11, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान: सक्ती के जेठा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया पौधरोपण

    September 11, 2026

    अमृत मिशन 2.0: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में 22.18 करोड़ रुपये से संवरेंगे तालाब, भूजल स्तर को मिलेगी नई मजबूती

    September 11, 2026

    मुंगेली में पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग, प्रेस क्लब ने प्रशासन-पुलिस को सौंपे तीन ज्ञापन

    September 11, 2026

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    September 11, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.