खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने किसानों को सिंचाई सुविधा का बेहतर लाभ देने के उद्देश्य से रायपुर और गरियाबंद जिले की चार प्रमुख सिंचाई योजनाओं के लिए 16 करोड़ 03 लाख 38 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। यह स्वीकृति जल संसाधन विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा मुख्य अभियंता, महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है।
स्वीकृत राशि से नहरों की लाइनिंग, मरम्मत और जीर्णाेद्धार के कार्य कराए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में जल प्रबंधन में सुधार होगा और कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। स्वीकृत योजनाओं में गुजरा व्यपवर्तन योजना (रायपुर) के लिए 4 करोड़ 99 लाख 15 हजार रूपए स्वीकृत किया गया हैं, इस स्वीकृत राशि से नहर लाइनिंग एवं जीर्णाेद्धार कार्य पूर्ण होने पर 141 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसी तरह पतोरा व्यपवर्तन योजना (गरियाबंद) के लिए स्वीकृत राशि 2 करोड़ 2 लाख 50 हजार रूपए से शीर्ष जीर्णाेद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य से 84.27 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई जल का लाभ मिलेगा।
गनियारी जलाशय योजना (गरियाबंद) के लिए 4 करोड़ 66 लाख रूपए स्वीकृत की गई है। इस स्वीकृत राशि से जीर्णाेद्धार, वेस्ट वियर की मरम्मत, मुख्य नहर की रिमॉडलिंग एवं सीमेंट कंक्रीट लाइनिंग का कार्य कराया जाएगा। इससे 144 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता का विकास होगा। ठाकुरदेव जलाशय योजना (गरियाबंद) 4 करोड़ 35 लाख 73 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इस स्वीकृत राशि से शीर्ष, मुख्य नहर एवं शाखा नहरों का जीर्णाेद्धार, मरम्मत तथा लाइनिंग का कार्य कराया जाएगा, इससे 80 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।
Trending
- तारणी बाई दुकान चलाकर हर माह कमा रहीं ₹6,000, बनीं ग्रामीण महिलाओं के लिए मिसाल
- सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश- मुख्य सचिव
- रायपुर और गरियाबंद के किसानों को बड़ी सौगात: 4 सिंचाई योजनाओं के लिए 16.03 करोड़ रुपये स्वीकृत, 449 हेक्टेयर से अधिक खेत होंगे लहलहाते
- पुरानी रंजिश में युवक पर कातिलाना हमला: चाकू और डंडे से किए ताबड़तोड़ वार, हथबंद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 2 आरोपियों को भेजा जेल
- राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों से किया संवाद, दिए सफलता के मंत्र
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1,000+ हितग्राहियों को कराया पीएम आवास में गृह प्रवेश, ‘लखपति दीदियों’ का किया सम्मान
- सतनामी पंथ के भंडारपुरी धाम में सियासी सेंध, मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई ढाल सिंह साहेब कांग्रेस में शामिल
- कोपरा एनीकट में बड़ा हादसा: सिकसार डैम से पानी छोड़ते ही उफान पर आई सोंढूर नदी, रेस्क्यू से पहले तेज बहाव में बहा युवक


