Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ममता ने स्वच्छता को बनाया आजीविका का जरिया, घर-घर कचरा संग्रहण से स्वच्छ गांव की ओर कदम

    September 11, 2026

    तारणी बाई दुकान चलाकर हर माह कमा रहीं ₹6,000, बनीं ग्रामीण महिलाओं के लिए मिसाल

    September 11, 2026

    सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश- मुख्य सचिव

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • ममता ने स्वच्छता को बनाया आजीविका का जरिया, घर-घर कचरा संग्रहण से स्वच्छ गांव की ओर कदम
    • तारणी बाई दुकान चलाकर हर माह कमा रहीं ₹6,000, बनीं ग्रामीण महिलाओं के लिए मिसाल
    • सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश- मुख्य सचिव
    • रायपुर और गरियाबंद के किसानों को बड़ी सौगात: 4 सिंचाई योजनाओं के लिए 16.03 करोड़ रुपये स्वीकृत, 449 हेक्टेयर से अधिक खेत होंगे लहलहाते
    • पुरानी रंजिश में युवक पर कातिलाना हमला: चाकू और डंडे से किए ताबड़तोड़ वार, हथबंद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 2 आरोपियों को भेजा जेल
    • राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों से किया संवाद, दिए सफलता के मंत्र
    • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1,000+ हितग्राहियों को कराया पीएम आवास में गृह प्रवेश, ‘लखपति दीदियों’ का किया सम्मान
    • सतनामी पंथ के भंडारपुरी धाम में सियासी सेंध, मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई ढाल सिंह साहेब कांग्रेस में शामिल
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » पिपरिया में 2.50 करोड़ की लागत से बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन
    बिलासपुर

    पिपरिया में 2.50 करोड़ की लागत से बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 10, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    उप मुख्यमंत्री ने नगर क्षेत्र में लगभग 3 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण से पिपरिया क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के पिपरिया में 2 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान शर्मा ने पिपरिया नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष घुरवा राम साहू, उपाध्यक्ष शिव चरण पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, मुकेश अग्रवाल, कमलकांत नाविक, सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने नगर पंचायत पिपरिया वासियों को मिली बड़ी सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत पिपरिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण हो जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के पिछले ढाई वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश के साथ-साथ कबीरधाम जिले में भी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय कवर्धा में लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से सिटी स्कैन मशीन स्थापित की गई है। इसके माध्यम से प्रत्येक माह लगभग एक हजार लोगों का सफलतापूर्वक सिटी स्कैन किया जा रहा है। इसके अलावा जिला अस्पताल में एएनएम की नियुक्ति भी की गई है।
    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक शर्मा ने कहा कि कवर्धा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना जिले एवं पूरे अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगी। कवर्धा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का पहला बैच प्रारंभ हो गया है और वर्तमान में शासकीय मेडिकल कॉलेज में 42 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में सबसे पहले प्रवेश लेने का गौरव सहसपुर लोहारा के हिमांशु देवांगन को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह प्रदेश में सबसे तेजी से निर्मित होने वाले मेडिकल कॉलेज भवनों में शामिल होगा। मेडिकल कॉलेज के पूर्ण रूप से प्रारंभ होने के बाद जिलेवासियों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।
    नगर में लगभग 3 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पिपरिया नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इन कार्यों में 9.88 लाख रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 15 में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के पास स्थित चैक का सौंदर्यीकरण, 9.33 लाख रुपए की लागत से पैठू तालाब के पास गौरैया चैक निर्माण तथा 9.57 लाख रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 14 में प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास घड़ी चैक निर्माण कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 2 में 14.33 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन एवं इंटरलॉकिंग कार्य तथा 9.33 लाख रुपए की लागत से वाचनालय भवन निर्माण एवं पुस्तकों की खरीदी सहित अन्य विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।
    17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के रूप में सफलतापूर्वक 25 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्र एवं समाज के नव निर्माण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उप मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना के लिए सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थानों तथा अपने-अपने घरों में दीया जलाएं और सेवा एवं संकल्प के इस अभियान में सहभागी बनें।
    12 सितंबर को तरेगांव जंगल में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का होगा भूमिपूजन
    कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कहा कि शनिवार 12 सितंबर को तरेगांव जंगल में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण का भूमिपूजन किया जाएगा। उन्होंने पिपरिया क्षेत्र में पिछले ढाई वर्षों के दौरान हुए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम खाम्ही के दिव्यांग विद्यार्थी शुभम यादव को स्कूटी प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद एवं दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिले और वे आत्मनिर्भर बनें, इसके लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

    एगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    ममता ने स्वच्छता को बनाया आजीविका का जरिया, घर-घर कचरा संग्रहण से स्वच्छ गांव की ओर कदम

    September 11, 2026

    तारणी बाई दुकान चलाकर हर माह कमा रहीं ₹6,000, बनीं ग्रामीण महिलाओं के लिए मिसाल

    September 11, 2026

    कवर्धा में 8 वर्षीय तेंदुए का सफल रेस्क्यू: रायपुर की विशेषज्ञ टीम और संयुक्त बलों ने 5 घंटे में पाया काबू

    September 11, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,166

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,343

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,340
    Don't Miss
    बिलासपुर

    ममता ने स्वच्छता को बनाया आजीविका का जरिया, घर-घर कचरा संग्रहण से स्वच्छ गांव की ओर कदम

    By Khabar WorldSeptember 11, 20260

    ममता राजपूत ने सूखे एवं गीले कचरे के प्रबंधन से हर माह कमा रही है…

    तारणी बाई दुकान चलाकर हर माह कमा रहीं ₹6,000, बनीं ग्रामीण महिलाओं के लिए मिसाल

    September 11, 2026

    सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश- मुख्य सचिव

    September 11, 2026

    रायपुर और गरियाबंद के किसानों को बड़ी सौगात: 4 सिंचाई योजनाओं के लिए 16.03 करोड़ रुपये स्वीकृत, 449 हेक्टेयर से अधिक खेत होंगे लहलहाते

    September 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    ममता ने स्वच्छता को बनाया आजीविका का जरिया, घर-घर कचरा संग्रहण से स्वच्छ गांव की ओर कदम

    September 11, 2026

    तारणी बाई दुकान चलाकर हर माह कमा रहीं ₹6,000, बनीं ग्रामीण महिलाओं के लिए मिसाल

    September 11, 2026

    सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश- मुख्य सचिव

    September 11, 2026

    रायपुर और गरियाबंद के किसानों को बड़ी सौगात: 4 सिंचाई योजनाओं के लिए 16.03 करोड़ रुपये स्वीकृत, 449 हेक्टेयर से अधिक खेत होंगे लहलहाते

    September 11, 2026

    पुरानी रंजिश में युवक पर कातिलाना हमला: चाकू और डंडे से किए ताबड़तोड़ वार, हथबंद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 2 आरोपियों को भेजा जेल

    September 11, 2026

    राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों से किया संवाद, दिए सफलता के मंत्र

    September 11, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.