Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा में शिक्षा क्रांति: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को दी एजुकेशन किट; कॉलेजों में विशाल डोम और उच्च शिक्षा सहायता की घोषणा

    September 7, 2026

    विष्णु भैया की कल्याणकारी पहल से महिलाओं को मिला संबल, गिरिजा देवी के जीवन में आई खुशहाली

    September 7, 2026

    छत्तीसगढ़ में पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू: 16 नए मरीजों की पुष्टि, राजधानी रायपुर बना हॉटस्पॉट

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • कोरबा में शिक्षा क्रांति: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को दी एजुकेशन किट; कॉलेजों में विशाल डोम और उच्च शिक्षा सहायता की घोषणा
    • विष्णु भैया की कल्याणकारी पहल से महिलाओं को मिला संबल, गिरिजा देवी के जीवन में आई खुशहाली
    • छत्तीसगढ़ में पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू: 16 नए मरीजों की पुष्टि, राजधानी रायपुर बना हॉटस्पॉट
    • सूरजपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसपी ने जारी किया 8 अधिकारियों का तबादला आदेश, 5 थानों के बदले प्रभारी
    • खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
    • समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज
    • निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल डेका ने किया शुभारंभ
    • नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में बढ़ रही ऊर्जा आत्मनिर्भरता
    सरगुजा

    पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में बढ़ रही ऊर्जा आत्मनिर्भरता

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 7, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, साढ़े तीन माह में ग्रिड को दी 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली

    1.08 लाख रुपये की डबल सब्सिडी से सोलर संयंत्र लगाने में मिली बड़ी राहत

    खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना सरगुजा जिले में परिवारों को बिजली खर्च से राहत देने के साथ उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। घरों की छतों पर स्थापित रूफटॉप सोलर संयंत्र अब केवल घरेलू बिजली की जरूरत पूरी करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हितग्राही अतिरिक्त बिजली का उत्पादन कर विद्युत ग्रिड में भी योगदान दे रहे हैं। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत आमदरहा निवासी आलम साय रजवाड़े इसकी प्रेरणादायी मिसाल हैं।
    बिजली उपभोक्ता से बने बिजली दाता
    आलम साय ने अपने घर की छत पर प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर संयंत्र स्थापित कराया। उन्होंने बताया कि संयंत्र लगने से पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 1,500 से 2,000 रुपये तक आता था। सौर ऊर्जा का उपयोग शुरू होने के बाद पिछले लगभग साढ़े तीन महीने से उनका बिजली बिल शून्य है। इससे परिवार के मासिक खर्च में उल्लेखनीय राहत मिली है।
    आलम साय कहते हैं, “पहले मैं बिजली उपभोक्ता था, लेकिन अब बिजली दाता बन गया हूं।” उन्होंने बताया कि सोलर संयंत्र से उत्पादित बिजली से पहले घर की जरूरत पूरी होती है और इसके बाद बचने वाली अतिरिक्त बिजली ग्रिड में चली जाती है।
    साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी
    आलम साय के अनुसार उनके घर में स्थापित सोलर संयंत्र से घरेलू खपत के बाद अतिरिक्त बिजली का भी उत्पादन हो रहा है। लगभग साढ़े तीन महीने की अवधि में करीब 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी जा चुकी है। इस तरह उनका परिवार बिजली की जरूरत पूरी करने के साथ ऊर्जा उत्पादन में भी भागीदार बन गया है।
    1.08 लाख रुपये की डबल सब्सिडी से कम हुआ आर्थिक भार
    आलम साय ने बताया कि सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए उन्हें केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपये की सहायता प्राप्त हुई। इस तरह कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी मिलने से सोलर संयंत्र स्थापित करने का आर्थिक भार काफी कम हुआ। उन्होंने बताया कि योजना के तहत आवेदन से लेकर संयंत्र स्थापना तक की प्रक्रिया सुविधाजनक रही। योजना से मिले लाभ से उत्साहित आलम साय ने अन्य पात्र बिजली उपभोक्ताओं से भी प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने की अपील की।
    “बिजली बिल से मिली राहत, योजना से बहुत खुश हूं”
    आलम साय ने कहा, “मेरा बिजली बिल लगभग साढ़े तीन महीने से शून्य है। योजना का मुझे बहुत फायदा मिला है और मैं इससे बहुत खुश हूं।” उन्होंने आम परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने और इसके लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
    लक्ष्य के करीब पहुंचा सरगुजा, 1,733 घरों में लगे सोलर संयंत्र
    विभागीय जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर कुल 2,000 सोलर संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरुद्ध अब तक 1,733 घरों में रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के 1,360 तथा ग्रामीण क्षेत्र के 373 संयंत्र शामिल हैं।
    प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से सरगुजा में घरों की छतें अब ऊर्जा उत्पादन का केंद्र बन रही हैं। योजना से जहां परिवारों के बिजली खर्च में कमी आ रही है, वहीं स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी जिले की भागीदारी मजबूत हो रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    सूरजपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसपी ने जारी किया 8 अधिकारियों का तबादला आदेश, 5 थानों के बदले प्रभारी

    September 7, 2026

    महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, स्वास्थ्य अमले की त्वरित तत्परता से अति-जोखिम वाली स्थिति में सुरक्षित प्रसव

    September 7, 2026

    पक्के आवास से बदली इंद्रासो की जिंदगी, अब बारिश में नहीं टपकता घर

    September 6, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,166

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,342

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,340
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में शिक्षा क्रांति: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को दी एजुकेशन किट; कॉलेजों में विशाल डोम और उच्च शिक्षा सहायता की घोषणा

    By Khabar WorldSeptember 7, 20261

    बेटियां जितना पढ़ेंगी, उतना ही सशक्त होगी परिवार, समाज और प्रदेश- लखन लाल देवांगन खबर…

    विष्णु भैया की कल्याणकारी पहल से महिलाओं को मिला संबल, गिरिजा देवी के जीवन में आई खुशहाली

    September 7, 2026

    छत्तीसगढ़ में पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू: 16 नए मरीजों की पुष्टि, राजधानी रायपुर बना हॉटस्पॉट

    September 7, 2026

    सूरजपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसपी ने जारी किया 8 अधिकारियों का तबादला आदेश, 5 थानों के बदले प्रभारी

    September 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    कोरबा में शिक्षा क्रांति: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को दी एजुकेशन किट; कॉलेजों में विशाल डोम और उच्च शिक्षा सहायता की घोषणा

    September 7, 2026

    विष्णु भैया की कल्याणकारी पहल से महिलाओं को मिला संबल, गिरिजा देवी के जीवन में आई खुशहाली

    September 7, 2026

    छत्तीसगढ़ में पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू: 16 नए मरीजों की पुष्टि, राजधानी रायपुर बना हॉटस्पॉट

    September 7, 2026

    सूरजपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसपी ने जारी किया 8 अधिकारियों का तबादला आदेश, 5 थानों के बदले प्रभारी

    September 7, 2026

    खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की

    September 7, 2026

    समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज

    September 7, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.