खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भोपालपटनम थाना क्षेत्र के ग्राम नीलमडगु के जंगल में नदी किनारे पुलिस ने लावारिस हालत में छिपाकर रखा हथियार और गोला-बारूद का डंप बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर को थाना भोपालपटनम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीलमडगु के जंगल में नदी किनारे संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना पर संयुक्त सुरक्षा दल को मौके के लिए रवाना किया गया। सर्चिंग के दौरान एक कटे हुए पेड़ के खोखर के भीतर छिपाकर रखे हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए।
बरामद सामग्री में 12 बोर देशी कट्टा, टूटी हुई BGL राइफल, 8 BGL सेल, 12 बोर के 10 जिंदा राउंड, 3 देशी कट्टा सेल कैप, एक पेंचिस और एक पिट्ठू बैग शामिल हैं। पुलिस ने सभी सामग्री को विधिवत जब्त कर सुरक्षित कब्जे में लिया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में SDOP भोपालपटनम घनश्याम कामड़े, थाना प्रभारी भोपालपटनम मुकेश पटेल, DRG बीजापुर, BDS टीम और थाना भोपालपटनम के जवानों द्वारा की गई।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से अमर सिंह उईके का मिट्टी का घर बना पक्का आशियाना
- दूरस्थ क्षेत्रों में विकास को रफ्तार देगा पीडब्ल्यूडी, 19 नए कार्यालयों और मैन power सेट-अप को मिली मंजूरी
- शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- झीरम घाटी नक्सली कांड: 13 साल बाद न्याय, NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को माना दोषी, सजा पर फैसला 16 सितंबर को
- AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल डेका
- ग्राम संगवा में झेरिया यादव समाज ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
- जन्माष्टमी पर Dry Day की धज्जियां उड़ाने वाले Platinum Bar पर पुलिस का शिकंजा, संचालक गिरफ्तार; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की भावुक विदाई, 50 हजार से अधिक मामलों का निपटारा कर रचा कीर्तिमान


