खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के बीच बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया जारी रहने के दौरान ही हनी परमीत सिंह बग्गा निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खेमे में खुशी का माहौल है। वहीं, इसे युवा कांग्रेस के भीतर संगठनात्मक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों के लिए 30 अगस्त से ऑनलाइन मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही प्रदेशभर में युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में भी सक्रिय हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए शुरुआत में कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान निर्धारित आयु सीमा से अधिक होने के कारण आदित्य भगत का नामांकन निरस्त कर दिया गया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में 18 प्रत्याशी मैदान में रह गए।
युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में विभिन्न सामाजिक वर्गों के लिए निर्धारित श्रेणियों के तहत अल्पसंख्यक समाज से हनी परमीत बग्गा और गुलजेब अहमद ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। जांच प्रक्रिया के दौरान गुलजेब अहमद का नामांकन भी निर्धारित आयु सीमा से अधिक होने के कारण निरस्त कर दिया गया। इसके बाद हनी परमीत सिंह बग्गा का प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। खास बात यह है कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया अभी जारी है और इसका परिणाम आना बाकी है। इसके बावजूद बग्गा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिल गई है।
Trending
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात: बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र, किसानों का समय और खर्च बचेगा
- CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और उप-नियंत्रक ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से मिली नियमित जमानत
- कबीरधाम पुलिस का नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार; चिल्फी बॉर्डर पर 2.23 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, अमृतसर का तस्कर गिरफ्तार
- ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की वापसी
- मंगलवार को करें ये आसान उपाय, हनुमान जी दूर करेंगे सारे परेशानी, हर संकट से मिलेगा छुटकारा!
- रोज बस 3 अखरोट खाने से मजबूत होंगे दिल और दिमाग, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए हैरान करने वाले फायदे
- युवा कांग्रेस चुनाव: वोटिंग के बीच हनी परमीत बग्गा निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित, भूपेश बघेल खेमे में जश्न
- कोरबा में सास ने फंदे पर झूलकर दी जान: दीवार पर बहू का नाम लिखकर जताया प्रताड़ना का दर्द, बहनों को भेजा अंतिम वीडियो


