खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित घर पर मंगलवार को सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है। दो गाड़ियों में अधिकारियों की टीम पहुंची हुई है। मौके पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, ईडी के करीब 8 अधिकारी तड़के सुबह दो गाड़ियों में सवार होकर के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई के निवास पर पहुंचे। इसके बाद टीम ने घर के अंदर प्रवेश कर दस्तावेजों की पड़ताल शुरू की। सुरक्षा के लिए जवान तैनात किए गए हैं। फिलहाल ईडी की टीम द्वारा किन मामलों को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
भूपेश बघेल के पीए के घर छापेमारी के बाद से राजनीतिक माहौल गरमाने के आसार हैं। फिलहाल ईडी की टीम केके चंद्रवंशी के निवास पर मौजूद है और जांच जारी है। कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है और जांच के दौरान क्या-क्या सामने आया, इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
Trending
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात: बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र, किसानों का समय और खर्च बचेगा
- CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और उप-नियंत्रक ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से मिली नियमित जमानत
- कबीरधाम पुलिस का नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार; चिल्फी बॉर्डर पर 2.23 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, अमृतसर का तस्कर गिरफ्तार
- ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की वापसी
- मंगलवार को करें ये आसान उपाय, हनुमान जी दूर करेंगे सारे परेशानी, हर संकट से मिलेगा छुटकारा!
- रोज बस 3 अखरोट खाने से मजबूत होंगे दिल और दिमाग, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए हैरान करने वाले फायदे
- युवा कांग्रेस चुनाव: वोटिंग के बीच हनी परमीत बग्गा निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित, भूपेश बघेल खेमे में जश्न
- कोरबा में सास ने फंदे पर झूलकर दी जान: दीवार पर बहू का नाम लिखकर जताया प्रताड़ना का दर्द, बहनों को भेजा अंतिम वीडियो


