खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम सेंदरी, थाना पथरिया में जिला स्तरीय आबकारी उड़नदस्ता एवं आबकारी वृत्त पथरिया की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 पाव देशी मदिरा प्लेन, कुल मात्रा 4.5 बल्क लीटर बरामद की।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि संबंधित दुकान से एक पाव मदिरा की खरीदी की गई। इसके पश्चात दुकान एवं मकान की विधिवत तलाशी लेने पर उक्त मात्रा में देशी मदिरा बरामद हुई। मामले में नारायण लहरे के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण कायम किया गया। जमानती अपराध होने के कारण आरोपी को मौके पर मुचलका जमानत पर रिहा किया गया है। प्रकरण को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
Trending
- महतारी वंदन से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, पूनम धावरिया ने मुख्यमंत्री को कहा- धन्यवाद
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी ‘टॉपग्रेड’ ब्लैकलिस्ट, 10 लाख की बैंक गारंटी राजसात
- विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: जशपुर में 5.49 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम
- दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: 25 दिनों में 13 मामले सामने आए, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
- महतारी वंदन योजना बनी संघर्ष के दौर में रनिया बाई का सहारा, 30वीं और 31वीं किस्त ने दी बड़ी राहत
- कवर्धा के बिरकोना में स्वच्छता बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल: कचरा प्रबंधन से संवरी गांव की सूरत
- महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल


