खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। कई इलाकों में झमाझमा बारिश का दौर शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में सभी इलाकों में वर्षा हुई, लेकिन बलरामपुर जिले के एक-दो स्थानों पर जोरदार बारिश हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा। राजधानी रायपुर में रविवार को बारिश ने लोगों को जमकर भिगाया। आज सुबह से शहर में पानी गिर रहा है। सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राजधानी रायपुर में 31 अगस्त को आसमान सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बलरामपुर जिले के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। प्रदेश में अब तक मौसमी बारिश सामान्य रही है और बारिश में सामान्य से केवल 3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने सुबह 10 बजे तक कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसी तरह सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया और बलरामपुर में हलकी वर्षा की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में यलो अलर्ट एक्टिव है।
पिछले 24 घंटों में रघुनाथनगर और रामानुजगंज में सर्वाधिक 12-12 सेमी, राजपुर में 10 सेमी, कुसमी और चांदो में 9-9 सेमी, जनकपुर-भरतपुर और अंबिकापुर में 7-7 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा 6 सेमी बलरामपुर में, कर्तला, कोटाडोल, समरी, दरभा, गुंडरदेही, अर्जुन्दा, बालोद, गुरूर और धमतरी में 5-5 सेमी पानी गिरा। गरियाबंद, राजिम, सरागांव, कोरबा, हरदीबाजार, रतनपुर, दौरा कोचली, कांकेर, मगरलोड, कुकरेल, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, पाली, सरौना , बड़े राजपुर में 4-4 सेमी बारिश हुई है, अधिकांश हिस्सों में इससे कम बारिश दर्ज की गई।
Trending
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त


