खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र स्थित गेज बांध में एक युवक की तैरती हुई लाश मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कॉलोनी निवासी राकेश गुप्ता के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राकेश अपनी बहन के घर रक्षाबंधन के अवसर पर राखी मनाने आया था। बताया जा रहा है कि वह लगातार शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान नशे की हालत में वह दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा, जहां नहाने के दौरान उसके पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है।
वहीं गेज बांध में युवक की लाश मिलने की सूचना मिलते ही चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ‘जल-जंगल-जमीन’ की जंग: राहुल गांधी की मौजूदगी में बस्तर से महाआंदोलन शुरू करेगी कांग्रेस
- रक्षाबंधन मनाने बहन के घर आए युवक की गेज बांध में डूबने से मौत
- शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण, अब शहीद वीर नारायण सिंह चौक के नाम से जाना जाएगा चौक
- अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज- दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
- जिले के ग्राम चमारी की बेटी पल्लवी सिंह ने यूजीसी (UGC NET) परीक्षा की उत्तीर्ण, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए हासिल की पात्रता
- नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद
- छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने गृहमंत्री को सौंपा गणेशोत्सव के लिए गाइडलाइन, लागू कराने की मांग, अश्लील गानों एवं फूहड़ नृत्य पर कानूनी कार्रवाई का आग्रह
- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण


