Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में ‘जल-जंगल-जमीन’ की जंग: राहुल गांधी की मौजूदगी में बस्तर से महाआंदोलन शुरू करेगी कांग्रेस

    August 30, 2026

    रक्षाबंधन मनाने बहन के घर आए युवक की गेज बांध में डूबने से मौत

    August 30, 2026

    शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण, अब शहीद वीर नारायण सिंह चौक के नाम से जाना जाएगा चौक

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में ‘जल-जंगल-जमीन’ की जंग: राहुल गांधी की मौजूदगी में बस्तर से महाआंदोलन शुरू करेगी कांग्रेस
    • रक्षाबंधन मनाने बहन के घर आए युवक की गेज बांध में डूबने से मौत
    • शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण, अब शहीद वीर नारायण सिंह चौक के नाम से जाना जाएगा चौक
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज- दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • जिले के ग्राम चमारी की बेटी पल्लवी सिंह ने यूजीसी (UGC NET) परीक्षा की उत्तीर्ण, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए हासिल की पात्रता
    • नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद
    • छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने गृहमंत्री को सौंपा गणेशोत्सव के लिए गाइडलाइन, लागू कराने की मांग, अश्लील गानों एवं फूहड़ नृत्य पर कानूनी कार्रवाई का आग्रह
    • ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज- दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    बस्तर

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज- दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 30, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर रोज सामने आ रही है। आज दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में भी एक नया नजारा देखने को मिला। पूरे देश के साथ वहां के लोगों ने भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण सुना। छिंदनारवासियों के लिए यह पहला मौका था, जब पूरा गांव प्रधानमंत्री को सुनने के लिए जुटा था। प्रधानमंत्री को रेडियो पर सुनने को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह था। उन्होंने बेहद तल्लीनता से प्रधानमंत्री की बातें सुनीं।
    छिंदनार में आज बिलकुल अलग तरह का माहौल था। प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ को लेकर लोग खासे उत्साहित थे। गांव के कई लोगों ने आज पहली बार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सुना। वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री केदार कश्यप, बस्तर के सांसद श्री महेश कश्यप और दंतेवाड़ा के विधायक श्री चैतराम अटामी ने भी ग्रामीणों के साथ ‘मन की बात’ का प्रसारण सुना। बस्तर के दूरस्थ वनांचल में आज एक नई तस्वीर दिख रही थी। कुछ महीनों पहले तक रोज धमाकों की आवाज के बीच दहशत में जीने वाले छिंदनार के लोग आज चैन से रेडियो सुन रहे थे।
    ‘मन की बात’ सुनने के बाद ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देश को एक सूत्र में बांधता है। इसके माध्यम से वे देश के विभिन्न भागों में बदलाव लाने वाले सकारात्मक कार्यों और नवाचारों को पूरे देश के सामने रखते हैं। इससे अन्य लोग भी अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित होते हैं। प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम समाज और देश के विकास के लिए जनभागीदारी की भावना को बढ़ाता है। यह कार्यक्रम नागरिकों की नई सोच, नई पहलों, अनूठी कोशिशों और नवाचारों से पूरे देश को वाकिफ कराता है और उसे पहचान दिलाता है। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से लोगों को छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की संस्कृति, विरासत और सकारात्मक कार्यों की जानकारी मिलती है।
    छिंदनार में ‘मन की बात’ के लिए लोगों का जुटना बस्तर में तेजी से आ रहे बदलावों की झलक मात्र है। पूरे बस्तर के चहुंमुखी विकास के लिए कल्याणकारी योजनाओं को हर नागरिक तक पहुंचाने के साथ ही सड़कों, मोबाइल कनेक्टीविटी, स्कूलों, अस्पतालों एवं अन्य बुनियादी जरूरतों की व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। सरकार बस्तर के दूरस्थ और दुर्गम गांवों तक पहुंचकर नक्सलवाद के कारण दशकों तक ठप्प पड़े विकास कार्यों, बुनियादी जरूरतों और नागरिक सुविधाओं को दुरूस्त करने के लिए सक्रियता और गंभीरता से काम कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में ‘जल-जंगल-जमीन’ की जंग: राहुल गांधी की मौजूदगी में बस्तर से महाआंदोलन शुरू करेगी कांग्रेस

    August 30, 2026

    झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट के संभावित फैसले से पहले टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, सुरक्षा में चूक और जवाबदेही तय करने पर दिया जोर

    August 30, 2026

    छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू, 55 हजार से ज्यादा खसरों का होगा डिजिटल रिकॉर्ड

    August 30, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,165

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,341

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,339
    Don't Miss
    बस्तर

    छत्तीसगढ़ में ‘जल-जंगल-जमीन’ की जंग: राहुल गांधी की मौजूदगी में बस्तर से महाआंदोलन शुरू करेगी कांग्रेस

    By Khabar WorldAugust 30, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ और बस्तर दौरे को लेकर…

    रक्षाबंधन मनाने बहन के घर आए युवक की गेज बांध में डूबने से मौत

    August 30, 2026

    शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण, अब शहीद वीर नारायण सिंह चौक के नाम से जाना जाएगा चौक

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज- दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    August 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ में ‘जल-जंगल-जमीन’ की जंग: राहुल गांधी की मौजूदगी में बस्तर से महाआंदोलन शुरू करेगी कांग्रेस

    August 30, 2026

    रक्षाबंधन मनाने बहन के घर आए युवक की गेज बांध में डूबने से मौत

    August 30, 2026

    शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण, अब शहीद वीर नारायण सिंह चौक के नाम से जाना जाएगा चौक

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज- दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    August 30, 2026

    जिले के ग्राम चमारी की बेटी पल्लवी सिंह ने यूजीसी (UGC NET) परीक्षा की उत्तीर्ण, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए हासिल की पात्रता

    August 30, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद

    August 30, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.