खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बहुचर्चित झीरम घाटी मामले में 31 अगस्त को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कोर्ट का फैसले आने की उम्मीद है। इस फैसले से पहले पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने घटना के दिन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि वे खुद इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे हैं, और जगदलपुर पहुंचकर NIA के सामने अपनी आंखों देखी घटना का बयान दर्ज करा चुके हैं।
टीएस सिंहदेव के मुताबिक, घटना वाले दिन पूरे इलाके में पुलिस की मौजूदगी लगभग शून्य थी। रास्ते में कहीं भी पर्याप्त फोर्स तैनात नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनके बयान में घटना से जुड़े सभी अहम पहलुओं को दर्ज कराया गया है।
सिंहदेव ने कहा कि अगर जांच और फैसले में इन तथ्यों को जगह मिलती है, और इस घटना के लिए जिम्मेदारी भी तय होती है, तभी पीड़ितों और कांग्रेस नेताओं को न्याय मिलने का संतोष होगा।
Trending
- झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट के संभावित फैसले से पहले टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, सुरक्षा में चूक और जवाबदेही तय करने पर दिया जोर
- राज्यपाल रमेन डेका से एम्स के कार्यपालक निदेशक ने की सौजन्य मुलाक़ात
- चाय की चुस्की ने बचाई पांच दोस्तों की जान, नेपाल बाढ़ में बाल-बाल बचे रायपुर के यात्री
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू, 55 हजार से ज्यादा खसरों का होगा डिजिटल रिकॉर्ड
- बेहतर सड़क, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति: कलेक्टर
- नेपाल बाढ़ त्रासदी: 288 से अधिक भारतीयों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताई चिंता
- रायपुर में सुर, ताल और परंपरा का अनोखा संगम: संस्कृति विभाग 1 से 3 सितंबर तक आयोजित करेगा ‘रंग तरंग’
- इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक-‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश


